फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL इतिहास की सबसे बेमिसाल ओपनिंग जोड़ियां, जिनका करियर 'शून्य' ने किया तबाह

Tue, 19 Mar 2019 08:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एडम गिलक्रिस्ट और हर्सल गिब्स
ये सभी जानते है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं। इस खेल में कब-कौन सी टीम हारेगी-जीतेगी या कौन से खिलाड़ी कब आउट हो जाएंगेत, इस बात का अंदाजा लगाना शायद मुश्किल है। खासकर जब हम आईपीएल की बात करते हैं तो इस खेल में काफी तेजी रहती है और कम समय में अच्छा स्कोर करना होता है।
विज्ञापन

2 of 8
स्वपनिल असनोदकर
किसी भी मैच में पहले ओवर की पहली गेंद का सामना करना थोड़ा कठीन होता है। कई बार तो बल्लेबाज पहले ही गेंद पर आउट हो जाते है। ऐसा आईपीएल में एक बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है। आइए जानते हैं आईपीएल के वो 6 सलामी जोड़ियां जो आईपीएल के दौरान शून्य पर आउट हुए थे।
विज्ञापन

3 of 8
पार्थिव पटेल और स्टीफन प्लेमिंग
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल के पहले सीजन (4 मई, 2008) में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे। दरअसल, राजस्थान के गेंदबाज सोहेल तनवीर ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर पार्थिव पटेल को आउट किया, जबकि पांचवी गेंद पर फ्लेमिंग को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। राजस्थान ने इस मैच को 8 विकेट से जीता था।

4 of 8
ग्रीम स्मिथ और स्वपनिल असनोदकर
2 मई 2009 को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ और स्वपनिल असनोदकर शून्य पर आउट हुए थे। दरअसल, राजस्थान की तरफ से फिडेल एडवार्ड्स ने ग्रीम स्मिथ को कैच आउट कराया था। जबकि असनोदकर रन आउट हुए थे। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने एडम गिलक्रिस्ट 3 विकेट से हराया था।
विज्ञापन

5 of 8
gilchrist and gibbs
4 मई 2009 को खेले गए इस मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स के दोनों सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और हर्सल गिब्स शून्य पर आउट हो गए थे। एडम गिलक्रिस्ट को सीएसके के तेज गेंदबाज एलबी मोर्केल ने LBW आउट किया था, जबकि गिब्स को सुदीप त्यागी ने बोल्ड किया था। इस मुकाबले में सीएके ने 78 रनों से मैच जीता था।
विज्ञापन

6 of 8
लुक रोंची और जेपी डुमिनी
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज लुक रोंची और जेपी डुमिनी शू्न्य पर आउट हो गए थे। डुमिनी दिल्ली के स्टार गेंदबाज सनथ जयसुर्या की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थए, जबकि लुक रोंची को डेविड वार्नर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस मुकाबले में दिल्ली को शानदार जीत मिली थी।
विज्ञापन

7 of 8
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
13 अप्रैल 2011 को पूणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कोच्ची तस्कर के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम और वीवीएस लक्ष्मण दोनों ही शून्य पर आउट हुए थे। मैकुलम को पूणे के गेंदबाज अलफोंमस थोमास ने विकेटकीपर रॉबिन उथ्थपा के हाथों और लक्ष्मण को वायने पार्लेल ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया था। इस मुकाबले में पूणे मे 4 विकेट से मैच जीता था।
विज्ञापन

8 of 8
जैक कैलिस - फोटो : getty
दिल्ली के खिलाफ खेले गए साल 2014 के छठे मुकाबले में केकेआर के सलामी सलामी बल्लेबाज जैक्स कैलिस और गौतम गंभीर दोनों ही शू्न्य पर आउट हुए थे। कैलिस को दिल्ली के गेंदबाज मोहम्मद शम्मी ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट कराया था, जबकि गंभीर नाथन कोल्टर नाइल के शिकार हुए थे। दिल्ली ने इस मैच को 4 विकेट से जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें