आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन के लिए एक बार फिर से सुगबुगाहट तेज है। इस लीग के आयोजन के लिए बीसीसीआई पूरी कोशिश में जुटा है। कहा जा रहा है कि इसबार आईपीएल यूएई में खेला जाएगा। आईपीएल के 12 सीजन चुके है, कई टीमों ने खिताब को एक बार से अधिक जीता, तो किसी टीम के हाथ आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अभी तक एक बार भी नहीं लगी है। 2008 में शुरू हुई इस लीग ने देश में क्रिकेट को बदला, इसके खेल में कई बदलाव देखने को मिले। खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई, हर सीजन में आईपीएल ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों को मालामाल कर दिया। आइए जानते हैं 2008 से 2020 तक के उन खिलाड़ियों के बारे में जिनके लिए फ्रेंचाइजी ने बड़ी बोली लगाई।