आईपीएल सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में शनिवार को शुरू हुई। हर बार की तरह इस बार भी फैंस की नजरें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी पर टिकी हैं। हर साल फैंस को उम्मीद रहती है कि कोई इनफॉर्म या टॉप क्लास क्रिकेटर ही सबसे महंगा बिकेगा, लेकिन फ्रैंचाइजी का निर्णय हर बार फैंस को चौंका देता है।
इस सीजन में अभी तक टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली ही सबसे मंहगे प्लेयर हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 17 करोड़ रुपये में पहले ही रिटेन कर लिया था। हालांकि अभी भी कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी कतार में हैं, जो कमाई के मामले में कोहली को पछाड़ सकते हैं। आइए जानते हैं पिछले सभी सीजन के सबसे एक्सपेंसिव प्लेयर्स के बारे में: