प्रीति जिंटा
- फोटो : ANI
प्रीति ने अपनी पोस्ट में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह, आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल और पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। प्रीति ने कहा, 'भारतीय रेलवे और हमारे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दोनों आईपीएल टीम और सभी अधिकारियों और परिवारों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक तरीके से धर्मशाला से निकलने में मदद करने के लिए हार्दिक धन्यवाद। धर्मशाला में हमारे स्टेडियम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से खाली कराने में मदद करने के लिए जय शाह, अरुण धूमल, बीसीसीआई और हमारे सीईओ सतीश मेनन और पंजाब किंग्स की संचालन टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। सब कुछ बहुत अच्छी तरह से संभाला गया।'