फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालामाल हुआ IPL, एक ओवर 1.36 करोड़ का, 1 गेंद की कीमत पड़ेगी 23 लाख

Tue, 05 Sep 2017 02:14 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 10 फाइनल - फोटो : ANI
आईपीएल की ब्रांड वैल्यू दिनों दिन बढ़ती जा रही है। महज 10 सालों में ही देश ही नहीं दुनिया में भी इस टूर्नामेंट ने कामयाबी के नए शिखर स्‍थापित कर दिए हैं। सोमवार को आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी हुई। नीलामी में रकम के आंकड़ें देखने के बाद आईपीएल की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

स्टार प्रत्येक मैच के लिए 55 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा

2 of 5
आईपीएल 10 - फोटो : SELF
स्टार इंडिया को आईपीएल के आगामी पांच साल के प्रसारण के लिए मीडिया राइट्स मिल गए हैं। स्टार को प्रत्येक आईपीएल मैच के लिए 55 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। स्टार अभी टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैच के लिए 43 करोड़ रुपए का भुगतान करता है। लिहाजा आईपीएल का एक मैच टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैच से महंगा हो गया है। 
विज्ञापन

एक गेंद फेंके जाने पर 23 लाख रुपए का खर्च होगा

3 of 5
IPL offiicial web - फोटो : IPL offiicial web
आईपीएल की ब्रांड वैल्यू तथा उसमें होने वाले 5 साल के खर्च का आकलन करने के बाद पता चला है कि अब आईपीएल की एक गेंद फेंके जाने पर 23 लाख रुपए का खर्च आएगा। वहीं आईपीएल के एक ओवर की कीमत एक करोड़ 36 लाख होगी। स्टार स्पोर्ट्स को आईपीएल के एक सीजन के लिए 3270 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। 

आईपीएल का मैच इंटरनेशनल मैच से महंगा

4 of 5
IPL offiical web - फोटो : IPL offiical web
स्‍टार इं‌डिया ने सोमवार को आईपीएल के मैचों के आगामी पांच साल के प्रसारण के लिए 16347.5 करोड़ रुपए पर नीलामी जीती है। इससे पहले स्टार इंडिया ने 2012 से 2018 तक भारत के इंटरनेशनल मैचों के प्रसारण के लिए मीडिया और डिजिटल अधिकार 3851 करोड़ रुपए में खरीदे थे। जो प्रति मैच करीब 43 करोड़ रुपए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित मोदी फिर भी असंतुष्ट

5 of 5
ललित मोदी
आईपीएल को ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ललित मोदी आईपीएल की इतनी ब्रांड वैल्यू बढ़ने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सोमवार को नीलामी पर ट्विट करते हुए कहा था कि दस सालों में जिस हिसाब से आईपीएल की लोकप्रियता बढ़ी है उस हिसाब से नीलामी में रकम नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इसमें और रकम मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें