साक्षी जीत के बाद खुशी में डांस भी करती हुईं नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इन दोनों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ियों का परिवार भी खुश नजर आया।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत से जहां सीएसके के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। चेन्नई के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी और उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम भी यह मैच देखने पहुंची थीं।
उन्होंने भी बाकी खिलाड़ियों और उनके परिवार वालों के साथ फोटो खिंचवाया। साथ ही दीपक चाहर की मंगेतर जया भारद्वाज भी मैच के बाद स्टार खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाती नजर आईं। 29 साल के तेज गेंदबाज दीपक ने इस सीजन एक मैच के बाद बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया को प्रपोज किया था और उन्हें रिंग पहनाई थी।
विज्ञापन
2 of 12
सीएसके के खिलाड़ियों के परिवार वाले
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद साक्षी ग्राउंड पर पहुंचीं तो उनके आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने धोनी को गले से लगा लिया। दरअसल, यह जीत सीएसके के लिए काफी महत्वपूर्ण था, क्योंकि पिछले सीजन चेन्नई आईपीएल से बाहर होने वाली पहली टीम थी। काफी लोगों ने इसके बाद धोनी की टीम का मजाक उड़ाया था और उनकी टीम को बूढ़ों की सेना बताया था। इस जीत ने सबका मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
3 of 12
धोनी और रैना के परिवार वाले
- फोटो : सोशल मीडिया
जीत के बाद सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका और उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम भी काफी खुश थीं। रैना चोट की वजह से फाइनल समेत आखिरी तीन मैच नहीं खेले। उनकी जगह उथप्पा को टीम में शामिल किया गया। मैच के बाद धोनी, साक्षी, रैना और प्रियंका ने एक साथ फोटो भी खिंचवाया।
4 of 12
धोनी, साक्षी और जीवा
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी खुशी से झूम उठीं। साक्षी जीत के बाद खुशी में डांस भी करती हुईं नजर आईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। धोनी, साक्षी और जीवा की इस तस्वीर को सीजन का सबसे शानदार फोटो बताया गया है। इन दोनों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ियों का परिवार भी खुश नजर आया।
विज्ञापन
5 of 12
ट्रॉफी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स फैमिली
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 86 रन की पारी खेली। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। केकेआर की टीम अच्छी शुरुआत को जीत में नहीं बदल सकी। शुभमन गिल ने 51 रन और वेंकटेश अय्यर ने 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
6 of 12
ट्रॉफी के साथ ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में ऑरेंज कैप अपने नाम किया। गायकवाड़ सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने यह रिकॉर्ड 24 साल की उम्र में हासिल किया और पंजाब के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा। ऋतुराज ने 16 मैच में 635 रन बनाए।
विज्ञापन
7 of 12
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर ने सीमा रेखा पर केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन का शानदार कैच पकड़ा। मॉर्गन ने लेग साइड में ऊंचा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी, लेकिन दीपक के रहते ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने उछल कर गेंद पकड़ लिया। फिर उन्हें लगा कि वह बाउंड्री लाइन के पार चले जाएंगे, तो उन्होंने गेंद हाथ से उछाल दिया और सीमा रेखा के पार चले गए। इसके बाद वक्त रहते सीमा रेखा के अंदर आकर गेंद को फिर से कैच कर लिया।
8 of 12
फ्लेमिंग, उथप्पा और डुप्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल सेल्फी सेशन के दौरान फोटो खिंचते चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग। साथ में हैं रॉबिन उथप्पा और फाफ डुप्लेसिस। फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा कि हम कई बार फाइनल में पहुंचे, लेकिन उसे जीतना महत्वपूर्ण था। कई बार लोगों ने उम्रदराज खिलाड़ियों के चयन को लेकर हमारी आलोचना की। हालांकि, उन्होंने सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर साबित किया। युवा खिलाड़ियों का महत्व है, लेकिन अनुभव ज्यादा महत्वपूर्ण है।
9 of 12
गावस्कर और हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान कमेंटेटर्स और पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन कुछ इस अंदाज में नजर आए।
10 of 12
इमारी विसेर और डुप्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में चेन्नई की जीत में फाफ डुप्लेसिस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 86 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि वह ऋतुराज से ऑरेंज कैप छीनने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह दो रन से चूक गए और 16 मैच में 633 रन बना सके। डुप्लेसिस को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। उनकी पत्नी इमारी विसेर भी मैच देखने पहुंची थीं।
11 of 12
श्रीसंत (बीच में)
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व क्रिकेट एस श्रीसंत भी फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। श्रीसंत आईपीएल में पहले पंजाब किंग्स, कोच्ची टस्कर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। 2013 में उनपर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगे थे।
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 फाइनल के लिए कमेंटेटर्स की पूरी टीम। बाएं से मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), हर्षा भोग्ले (भारत), इयान बिशप (वेस्टइंडीज), साइमल डुल (न्यूजीलैंड) और पॉमी एमबांग्वा (जिम्बाब्वे)।