फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: वनडे विश्व कप के बाद आईपीएल के अहम मैचों में भी स्टार्क का रहा जलवा, रिकॉर्ड कीमत को सही साबित किया

Mon, 27 May 2024 11:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आईपीएल में आठ साल बाद वापसी करने वाले स्टार्क ने शुरुआती नौ मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए थे। उन्होंने वानखेडे मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई और फिर प्लेऑफ और फाइनल में अपनी गेंदबाजी से टीम को चैंपियन बनने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
1 of 5
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL/BCCI
मिचेल स्टार्क ने शायद ही वह रील देखी होगी जो एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थी जब स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा उनकी गेंदों पर लगातार छक्के जड़े जा रहे थे। इस रील में स्टार्क की गेंदबाजी का मजाक उड़ाया गया था, क्योंकि वह लीग स्टेज में काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि, इस रील को बनाने वाले ये भूल गए थे कि स्टार्क बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और आईपीएल की नीलामी में उन पर इतनी बड़ी रकम इसीलिए लगी थी।
विज्ञापन

2 of 5
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL
आईपीएल में आठ साल बाद वापसी करने वाले स्टार्क ने शुरुआती नौ मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए थे। उन्होंने वानखेडे मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई और फिर प्लेऑफ और फाइनल में अपनी गेंदबाजी से टीम को चैंपियन बनने में अहम योगदान दिया। स्टार्क ने इससे पहले भी बड़े टूर्नामेंटों के फाइनल में बड़े बल्लेबाजों के विकेट चटकाए हैं। अब वह मेलबर्न में खेले गये 2015 वनडे विश्व कप के फाइनल में बेहद खतरनाक ब्रेंडन मैकुलम का विकेट हो या 2023 विश्व कप का फाइनल, जहां उन्होंने शुभमन गिल और लोकेश राहुल को चलता कर भारतीय बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL
इस आईपीएल में शानदार लय में रहे अभिषेक शर्मा को फाइनल में जिस तरह से स्टार्क ने चलता किया, उससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की झलक मिल गई होगी। विश्व कप या आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपको 30 विकेट लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि दो या तीन महत्वपूर्ण दिनों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है। केकेआर ने तय किया कि स्टार्क की कीमत 24.75 करोड़ रुपये है और न्यू साउथ वेल्स के इस खिलाड़ी ने दिखाया कि जब बड़े मौके की बात आती है, तो वह अनमोल है।

4 of 5
स्टार्क ने आईपीएल 2024 में अपना पहला विकेट झटका - फोटो : IPL
पिछले कई वर्षों से स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट को महत्व दिया और इस लिए दुनिया भर के लीग क्रिकेट में ज्यादा नहीं खेले। उनके लिए लाल कूकाबुरा गेंद से बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने से बेहतर कोई दृश्य नहीं है। स्टार्क ने पिछले साल एशेज से पहले ब्रिटिश अखबार गार्जियन से कहा था-टेस्ट जीत के बाद अपने साथियों के साथ बैठकर उस सप्ताह मिली सफलता पर विचार करने से बढ़कर मुझे क्रिकेट में और कुछ भी पसंद नहीं है। अपने कई करीबी साथियों के साथ बैगी ग्रीन में खेलने का लुत्फ उठाना शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL
लीग स्टेज तक मामूली प्रदर्शन करने वाले स्टार्क ने प्लेऑफ में गजब का प्रदर्शन किया। जैसे-जैसे टी20 विश्व कप नजदीक आ रहा है, स्टार्क भी फॉर्म में लौट रहे हैं। इस सीजन स्टार्क ने लीग राउंड के दौरान 12 मैचों में 12 विकेट लिए थे। वहीं, प्लेऑफ में दो मैचों में उन्होंने पांच विकेट लिए और कोलकाता की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही किरदार स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले साल वनडे विश्व कप में निभाया था। 2023 वनडे विश्व कप में स्टार्क ने ग्रुप स्टेज में आठ मैचों में 10 विकेट लिए थे। वहीं, नॉकआउट स्टेज में स्टार्क ने दो मैचों में छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें