फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: इस धमाकेदार ऑलराउंडर को CSK से खेलते देखना चाहते हैं फैंस, ट्विटर पर आग की तरह फैला नाम

Sat, 15 Dec 2018 12:32 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CSK IPL
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए 18  दिसंबर को जयपुर में होने वाली नीलामी में 346 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दुनियाभर में क्रिकेट खेलने वाले 1003 नामी क्रिकेटर्स ने अपना नामांकन कराया है। वहीं इस सीजन में फैंस अपने चहेते ऑलराउंडर युवराज सिंह को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
yuvraj singh
इस सीजन में एक करोड़ रुपय के बेस प्राइज वाले युवराज सिंह को फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करने के लिए खुलकर दांव खेल सकती है। हालांकि इससे पहले ही फैंस ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि वे युवी को किस टीम से खेलते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
csk
दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स ने ट्विटर पर अपने फैंस से पूछा था कि इस सीजन में वे किस धमाकेदार क्रिकेटर को चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलते देखना चाहते हैं? इस पर प्रतिक्रिया में फैंस ने कहा कि एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स से वह युवराज सिंह को खेलते देखने चाहते हैं।

4 of 5
युवराज सिंह
सोशल मीडिया पर यह वोटिंग 'इलेक्शन से सेलक्शन' के जरिए कराई गई थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर सीएसके ने फैंस से यह सवाल किया, मानो युवराज का नाम बाढ़ की तरह फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
csk ipl
गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ही आईपीएल सीजन-11 की विजेता थी। अब आईपीएल 2019 में पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 29 मार्च को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें