फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL सट्टेबाजी में आया था अरबाज खान का नाम, अब महीनों बाद भाई सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 03 Jul 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल सट्टेबाजी में अरबाज खान का नाम आते ही बवाल मच गया था। ठाणे पुलिस ने समन भेजकर फिल्म अभिनेता-निर्माता को थाने बुलाया था। अरबाज पुलिस ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बयान भी दर्ज कराया था अब सलमान खान ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 4
जब यह पूरी घटना हुई तब सलमान अपनी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी थे। तब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने इस मुद्दे पर किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया था। हालांकि फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए सलमान ने बताया कि अपने भाई अरबाज को सट्टेबाजी के मामले में पुलिस का समन मिलने के बाद उन्हें किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान ने कहा, 'जब अरबाज को आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में समन मिला था तो मुझे 'रेस 3' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहना था। आप नहीं जता सकते कि आप किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। आप किसी फिल्म का प्रमोशन करते हुए दुखी नहीं दिख सकते। ऐसे मैं कोई यह भी कह सकता है कि देखो, इसके केस में फैसला आने वाला है और यह हंस रहा है। लेकिन यह मेरा काम है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं, मेरा परिवार, मेरे दोस्त किस स्थिति से गुजर रहे हैं।' 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि हाल में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब सलमान जल्द ही अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगे। खबरों के मुताबिक, अरबाज ने अपने बयान में यह माना था कि वह सट्टेबाजी में शामिल थे और उन्होंने पुलिस को बुकी के बारे में भी पूरी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें