फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे धोनी से लेकर गोनी तक वो 10 भारतीय खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2019 में किसी ने नहीं खरीदा

Thu, 20 Dec 2018 07:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ipl 2019 unsold players
आईपीएल सीजन-12 के लिए नीलामी में कई भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत खराब निकली। इंटरनेशनल क्रिकेट पर बड़ा कारनामा करने वाले इन दिग्गजों पर किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं दिखाया। आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन पर किसी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं खेला।
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा

2 of 7
cheteshwar pujara
टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा पर भी किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं दिखाया। हालांकि आईपीएल में पुजारा पहले किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। पुजारा का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

मनोज तिवारी

3 of 7
manoj tiwary
कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी इस नीलामी में 50 के बेस प्राइज के साथ उतरे थे, पर अफसोस इस खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजियों ने भरोसा नहीं दिखाया।

नमन ओझा

4 of 7
naman ojha
राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स  और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों से खेल चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा को भी नीलामी में खाली हाथ लौटना पड़ा। ओझा का बेस प्राइज 75 लाख था, जिसे किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन

सौरभ तिवारी

5 of 7
सौरभ तिवारी
अपने तेज स्ट्राइक रेट से क्रिकेट फैंस का दिल जीतने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सौरभ तिवारी को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। सौरभ तिवारी का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था। सौरभ तिवारी वही खिलाड़ी हैं, जिनकी तुलना कभी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से की जाती थी। दोनों ही खिलाड़ी झारखंड से भी ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

विनय कुमार

6 of 7
विनय कुमार
रॉयल चैंलजेंर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज विनय कुमार पर भी किसी ने भरोसा नहीं दिखाया। नीलामी में विनय कुमार का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनप्रीत गोनी
इसके अलावा राहुल शर्मा (50 लाख), परवेज रसूल (50लाख), ऋषि धवन (50 लाख), मनप्रीत गोनी (50 लाख), इशान पोरेल (20) लाख और सचिन बेबी (20 लाख) को भी किसी ने नहीं खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें