फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं IPL Auction के 5 सबसे नए महंगे खिलाड़ी, पहली बार में ही फ्रेंचाइजियों ने किया मालामाल

Wed, 19 Dec 2018 11:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ipl 2019
आईपीएल सीजन-12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हुए जो पहली बार आईपीएल खेलेंगे। ऐसे खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर दांव खेला। आइए जानते हैं इस साल की नीलामी के पांच सबसे महंगे नए खिलाड़ी....
विज्ञापन

2 of 6
varun chakravarthy
वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2019 की नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले वरुण को अपने बेस प्राइस की 42 गुना रकम में खरीदा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Sam Curran
इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन आईपीएल नीलामी में पहली बार उतरे करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। बता दें कि सैम करन ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

4 of 6
कोलिन इनग्राम - फोटो : getty
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम के ऊपर भी फ्रेंचाइजी ने बड़ा दांव खेला है। कॉलिन इंग्राम का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 6.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल में यह इनका पहला सीजन होगा।
विज्ञापन

5 of 6
shivam dubey
नीलामी के दौरान युवा खिलाड़ी शिवम दुबे की लॉटरी लग गई। 20 लाख के बेस प्राइज से बढ़कर उन्हें 5 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स भी रूचि दिखा रही थी। 13 टी-20 मुकाबलों में इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने 10 विकेट लिए और बल्ले से भी जबरदस्त खेल दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिमरोन हेटमायर
नीलामी की शुरुआत में पहले तीन खिलाड़ियों पर किसी ने दांव नहीं खेला। इसके बाद वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें