फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2019: सस्ते में बिके ये धुरंधर खिलाड़ी, विपक्षियों को पड़ेंगे महंगे

Wed, 19 Dec 2018 03:47 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ipl auction 2019
आईपीएल सीजन-12 की नीलामी में कई खिलाड़ियों को उतने दाम में नहीं खरीदा गया, जितने में बिकने का वो दम रखते हैं। इस लिस्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट के कई ऐसे बड़े सितारों के नाम हैं, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी कभी नोटों की बौछार कर देती थी।
विज्ञापन

युवराज सिंह

2 of 6
युवराज सिंह
किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स जैसी टीमों के लिए खेलने वाले युवराज सिंह को उनके बेस प्राइज 1 करोड़ पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। टीम इंडियो को दो विश्व कप जितवाने वाले युवराज का नीलामी में यह हाल फैंस हजम नहीं कर पाए।
विज्ञापन

जलज सक्सेना

3 of 6
jalaj saxena
डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाले 32 वर्षीय जलज सक्सेना बल्ले और गेंद से मैच का परिणाम बदलने में माहिर हैं। दिल्ली कैपिटल जलज सक्सेना को उनके बेस प्राइज  20 लाख रुपये में खरीदा है।

मार्टिन गप्टिल

4 of 6
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ एक करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में गप्टिल एक बड़ा नाम है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को यह खिलाड़ी इतने सस्ते में मिलना महज सपने जैसा लगता है।
विज्ञापन

मनन वोहरा

5 of 6
मनन वोहरा
25 वर्ष के युवा खिलाड़ी मनन वोहरा को राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीद लिया। बता दें कि वोहरा किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से भी खेल चुके हैं। आईपीएल में वोहरा का अनुभव देखें तो उन्हें काफी कम में खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो

6 of 6
jonny bairstow
इंग्लैंड के धांसू विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टोर का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था, लेकिन इस शानदार क्रिकेटर को सनराइजर्स हैदराबाद ने महज बेस प्राइज से 20 लाख रुपये ज्यादा यानी 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। नीलामी में इस खिलाड़ी के करीब 5 करोड़ रुपये तक बिकने की संभावना थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें