फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

Wed, 22 Feb 2017 06:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
आईुपीएल 2017 - फोटो : IPL web
आईपीएल के दसवें सीजन की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की खरीददारी करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे किंग्स इलेवन पंजाब के पास और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास थे। टीमें अपने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 66 करोड़ रुपये खर्च कर सकती थीं लेकिन कुछ ने बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने में अपने पैसे खर्च कर दिए। ऐसे में उनके पास पैसों की कमी हो गई। ये फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए आखिरी सीजन है इसके बाद अगले साल आईपीएल टीमों की नीलामी नए सिरे से होगी। ऐसे में कुछ टीमें अपने पैसे बचाए रखना चाहती हैं तो कुछ अपना सबकुछ दांव पर लगाना चाहती हैं। ऐसे में सोमवार को बंगलूरू में दसवें सीजन की नीलामी में सभी टीमों ने खरीददारी करके अपनी-अपनी मंशा जाहिर कर दी। आइए जानते हैं कौन सी टीम सबसे ज्यादा कंजूस साबित हुई। 
 
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

2 of 9
PUNE, IPL - फोटो : PTI
8 राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स

दसवें सीजन में होने वाली नीलामी से ठीक एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने वाली राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स दसवें सीजन की सबसे खर्चीली टीम साबित हुई। टीम के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 17.5 करोड़ रुपये थे। सोमवार को उन्होंने कुल 9 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें इस सीजन सबसे महंगे बिकने वाले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स भी शामिल हैं। जिन्हें खरीदने के लिए पुणे को अपनी जेब से 14.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इसके अतिरिक्त पुणे ने मनोज तिवारी और लॉकी फर्ग्युसन को 50-50 लाख रुपये खर्च किए। टीम के बटुए में अब केवल 30 लाख रुपये बचे हैं। टीम में अब कुल 26 खिलाड़ी हो गए हैं। जिनकी औसत कीमत 2.52 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

3 of 9
आरसीबी
7 रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू 

आईपीएल 10 की नीलामी से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने अपना नाता तोड़ लिया। इस कारण आरसीबी के पर्स में 5 करोड़ अतिरिक्त आ गए। आरसीबी नीलामी में 17.82 करोड़ रुपये के साथ शामिल हुआ। सोमवार को आरसीबी ने केवल 5 खिलाड़ियों को खरीदा। इसके लिए उन्होंने 15.4 करोड़ रुपये खर्च किए। उनकी इस खरीददारी में आईपीएल इतिहास की किसी गेंदबाज के लिए हुई सबसे बड़ी बोली शामिल थी। आरसीबी ने 12 करोड़ रुपये खर्च करके टाइमल मिल्स को अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा उन्होंने पवन नेगी को 1 करोड़ और अंकित चौधरी को 2 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा। उनके खाते में दसवें सीजन की नीलामी के बाद अब मजह 2.42 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। उनकी टीम में अब कुल 24 खिलाड़ी हो गए हैं। आरसीबी के प्रत्येक खिलाड़ी की औसत कीमत 2.65 करोड़ रुपये हो गई है।

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

4 of 9
मुंबई इंडियंस - फोटो : getty
6 मुंबई इंडियंस  मुंबई इंडियन दसवें सीजन की नीलामी में सबसे कम बैंक बैलेंस के साथ मैदान में उतरी थी। उनके खाते में महज 11.55 करोड़ रुपये बाकी थे। इस स्थिति में भी उन्होंने 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। सोमवार को मुंबई ने 8.2 करोड़ रुपये खर्च किए। मुंबई इंडियन ने कर्ण शर्मा को 3.2 करोड़, मिचेल जानसन और के गौतम को 2-2 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई के खेमे में अब कुल 27 खिलाड़ी हो गए हैं। उसके पास 3.35 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। मुंबई के हर खिलाड़ी की औसत कीमत 2.32 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

5 of 9
kkr - फोटो : pti
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 

शाहरुख खान की टीम सोमवार को आईपीएल नीलामी में 19.75 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस के साथ उतरी। जिसमें से कोलकाता ने 14.4 करोड़ रुपये खर्च कर 9 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। कोलकाता ने कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़, क्रिस वोक्स को 4.2 करोड़ और कल्टर लाइल को 3.5 करोड़ और डैरेन ब्रेवो को 50 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के बाद केकेआर के खाते में 5.35 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। कोलकाता की टीम में कुल 23 खिलाड़ी हैं। केकेआर के एक खिलाड़ी की औसत कीमत 2.63 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

6 of 9
दिल्ली डेयरडेविल्स
4 दिल्ली डेयर डेविल्स 

आईपीएल 10 में खिलाड़ियों की नीलामी दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम 23.1 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस के साथ उतरी। नीलामी में दिल्ली ने कुल 14.1 करोड़ रुपये खर्च किए और 9 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद भी दिल्ली के पर्स में 9 करोड़ रुपये शेष बच गए। दिल्ली ने तेज दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाद कगीसो रबाडा को 5 करोड़, एंजेलो मैथ्यूज को 2 करोड़ और कोरी एंडरसन को 1 करोड़ रुपये खर्च कर अपने खेमे में शामिल कर लिया। दिल्ली की टीम में अब कुल 26 खिलाड़ी हो गए हैं जिनकी औसत कीमत 2.19 करोड़ रुपये है। ड़ रुपये है। 
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

7 of 9
आईपीएल सीजन 9: सुरेश रैना - फोटो : amar ujala
3 गुजरात लॉयन्स  

गुजरात लॉयन्स की टीम सोमवार को आईपीएल नीलामी में 14.35 करोड़ रुपये के साथ मैदान में उतरी। सोमवार को सबसे कम पैसे गुजरात की टीम ने खर्च किए। 3.85 करोड़ रुपये खर्च कर गुजरात ने 10 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात ने सोमवार को 85 लाख रुपये में बासिल थंपी और नाथू सिंह को 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात की टीम में अब कुल 27 खिलाड़ी हो गए हैं। अभी भी उनके खाते में 10.5 करोड़ रुपये शेष हैं। गुजरात के प्रत्येक खिलाड़ी की औसत कीमत 2.05 करोड़ रुपये है। करो

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

8 of 9
भुवनेश्वर कुमार
2 सनराइजर्स हैदराबाद 
आईपीएल 9 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20.9 करोड़ रुपये के साथ दसवें सीजन की नीलामी में उतरी। सोमवार को बंगलूरू में 8.65 करोड़ रुपये खर्च कर हैदराबाद ने अपनी टीम में 9 खिलाड़ियों को खरीदा। सोमवार की खरीददारी के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 12.25 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। उनकी टीम में अब कुल 25 खिलाड़ी हैं। उनके प्रत्येक खिलाड़ी की औसत कीमत 2.15 करोड़ रुपये है। हैदराबाद ने अप्रत्याशित रूप से अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर राशिद खान को 4 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। 
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

9 of 9
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : amar ujala
1 किंग्स इलेवन पंजाब

प्रिटी जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस बार सबसे ज्यादा 23.35 करोड़ के बैंक बैलेंस के साथ नीलामी में उतरी। उनकी टीम की तरफ से वीरेंद्र सहवाग बोली लगा रहे थे। जिन्होंने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई। किंग्स इलेवन ने सोमवार को कुल 9.45 करोड़ रुपये खर्च किए और 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। सहवाग ने इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन को 2 करोड़, मार्टीन गप्टिल को 1 करोड़ रुपये खर्च कर किंग्स के बेड़े में शामिल किया। सहवाग ने सबसे अप्रत्याशित बोली तमिलनाडु के टी नटराजन के लिए लगाई। नटराजन को 3 करोड़ रुपये में पंजाब ने खरीदा। किंग्स इलेवन पंजाब के खाते में अभी भी 13.90 करोड़ रुपये शेष हैं। इस टीम में अब कुल 27 खिलाड़ी हैं और प्रत्येक खिलाड़ी की औसत कीमत 1.92 करोड़ रुपय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें