फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: वॉर्न की गालियों से लेकर हरभजन के थप्पड़ तक, पढ़े आईपीएल इतिहास के 10 बड़े विवाद

Wed, 29 Mar 2023 10:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल का विवादों से पुराना नाता है। स्पॉट फिक्सिंग से लेकर मैदान में लड़ाई तक। इस टूर्नामेंट में जमकर विवाद हुए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल के विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज इस बार 31 मार्च को होगा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हर सीजन किसी ना किसी विवाद से घिर जाती है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। मगर तमाम विवादों के बावजूद आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। हर साल विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता है और वो अपने खेल से फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। इस लीग में कई ऐसे विवाद भी सामने आए, जिसने इस टूर्नामेंट की जमकर किरकिरी कराई। आइए जानते कुछ विवादों के बारे में...
विज्ञापन

हरभजन का थप्पड़

2 of 11
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था। इसके लिए उन्हें 11 मैचों से बैन किया गया था।
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग

3 of 11
Sreesanth - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था। ये दोनों टीमें आईपीएल के 9वें और 10वें सीजन में नहीं खेलीं। इनकी जगह गुजरात लायंस और पुणे सुपरजायंट्स ने 9वें और 10वें सीजन में शिरकत की।

शेन वॉर्न की गालियां

4 of 11
शेन वॉर्न - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने आरसीबी से मैच हारने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित को सरेआम गालियां दी थीं। इसके बाद संजय ने शेन वॉर्न के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

रेव पार्टी में पकड़े गए खिलाड़ी

5 of 11
राहुल शर्मा और वेन पार्नेल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के दो खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों खिलाड़ियों को एक रेव पार्टी में धरा गया था। आईपीएल के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान ऐसी किसी भी जगह पर जाना गैरकानूनी है।
विज्ञापन

पोलार्ड और गेल की बहस

6 of 11
गेल से बहस के बाद पोलार्ड मुंह में टेप लगाकर मैदान में आए थे - फोटो : सोशल मीडिया
एक मुकाबले के दौरान कीरोन पोलार्ड का क्रिस गेल के साथ कहासुनी हो गई। अंपायर ने बीच बचाव करते हुए पोलार्ड से मुंह बंद रखने को कहा। इसके बाद  पोलार्ड ने मुंह पर टेप लगाकर मैदान में प्रवेश किया, जिसे देख सभी दर्शक हैरान रह गए।
विज्ञापन

गंभीर से भिड़े थे विराट

7 of 11
गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में आईपीएल के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जमकर बहस हुई थी। कोहली प्रदीप सांगवान की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ चुके थे और तीसरा छक्का लगाने जा रहे थे। लेकिन तीसरे छक्के के प्रयास में कोहली मात खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद केकेआर के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। कोहली जब आउट होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तभी गौतम गंभीर से उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद अंपायर ने दोनों के बीच मामला शांत कराया। इस विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों पर लेवल 1 (भद्दी भाषा का इस्तेमाल और गलत इशारा) का आरोप लगाया गया था।

अंपायर से भिड़ गए थे धोनी

8 of 11
महेंन्द्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार किसी मैच के दौरान गुस्से मे देखा गया। आईपीएल के 12 वें सीजन का 25 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा था। चेन्नई को आखिरी तीन गेंदो में आठ रन की दरकार थी। इस बीच में मिचेल सेंटनर बल्लेबाजी के लिए पहुंचे, जिन्हें पहली गेंद स्टोक्स ने फुलटॉस डाली जिसको अंपायर उल्लास गांधी ने नो बॉल करार दिया लेकिन उस मैच में दूसरे मैदानी अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड ने उनके फैसले को बदल दिया। जिसके बाद धोनी गुस्से को रोक नहीं सके और मैच के बीच में ही मैदान के अंदर गए, जिसे देख सभी को बेहद हैरानी हुई थी।

पोलार्ड से भिड़े स्टार्क

9 of 11
पोलार्ड बनाम स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल साल 2014 में किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच विवाद हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के 17वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से मिचेल स्टार्क ने किरोन पोलार्ड पर एक जबर्दस्त बाउंसर फेंक दी। इस बाउंसर से पोलार्ड पूरी तरह से चकमा खा गए। जिसके बाद स्टार्क ने पोलार्ड पर कुछ तंज कसा। इसका जवाब उन्होंने तुरंत ही दे दिया। वहीं जब स्टार्क अगली गेंद फेंकने आए तो पोलार्ड क्रीज से हट गए। उसके बावजूद भी उन्होंने गेंद फेंक दी, जिसके बाद पोलार्ड ने भी अपना बल्ला स्टार्क की तरफ फेंक दिया। मामले को शांत करने के लिए क्रिस गेल को आना पड़ा। पोलार्ड ने इस बात की शिकायत अंपायर से भी की। इस विवाद के चलते पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत और स्टार्क पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

रियान पराग और हर्षल पटेल का विवाद

10 of 11
रियान पराग बनाम हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान और आरसीबी के बीच आईपीएल 2022 में जब दूसरी बार 26 अप्रैल को भिड़ंत हुई तब रियान पराग और हर्षल पटेल आमने-सामने हो गए थे। हर्षल पटेल मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए थे। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई थी। कुलदीप सेन की गेंद पर हर्षल पटेल का कैच पराग ने लिया। मैच जीतने के बाद ज्यादा जोश में वो हर्षल से भिड़ गए। राजस्थान और आरसीबी के अन्य खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। मैच खत्म होने के बाद हर्षल ने रियान से हाथ तक नहीं मिलाया था।
विज्ञापन

पंत ने अपने बल्लेबाजों को वापस बुलाया

11 of 11
ऋषभ पंत ने अपने बल्लेबाजों को वापस बुला लिया था - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 36 रन बनाने थे। रोवमन पॉवेल ने ओबेड मैकॉय के ओवर में शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के लगा दिए। तीसरी गेंद फुलटॉस थी। पॉवेल को लगा कि कमर से ऊंची होने के कारण इसे नो-बॉल दिया जाना चाहिए। पॉवेल ने अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने नो-बॉल नहीं दिया। इससे डगआउट में बैठे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत नाराज हो गए और दोनों बल्लेबाजों को बाहर आने का इशारा किया। इसके बाद उन्होंने सहायक कोच को मैदान के अंदर भेज दिया। अंपायरों ने समझाकर उन्हें वापस भेजा। दिल्ली की टीम 15 रन से मैच हार गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें