दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत में समीर रिजवी का अहम योगदान रहा। उन्होंने शानदार 90 रनों की पारी खेलकर टीम को सत्र की लगातार दूसरी जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया। दिल्ली को इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दिलाने में समीर रिजवी ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई। समीर ने बताया कि उन्होंने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है। समीर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
समीर रिजवी
- फोटो : PTI
जीत के बाद क्या बोले रिजवी?
मुबंई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद समीर ने कहा, 'मैंने खुद पर बहुत मेहनत की है, क्योंकि पिछले साल से अब तक बहुत सारे बदलाव आए हैं। मैंने अपनी सभी कमजोरियों पर काम किया, और मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ दिक्कतें होती थीं, इसलिए मैंने पूरे साल उस पर बहुत काम किया। अब मेरी मेहनत रंग ला रही है, और मैं अच्छी बैटिंग कर रहा हूं। आपने जो बात कही वो पूरी तरह से सही है कि कभी-कभी जब कोई खिलाड़ी अपनी लय में होता है, तो उसे गेंद अलग ही नजर आती है।'
विज्ञापन
3 of 5
समीर रिजवी-डेविड मिलर
- फोटो : PTI
किन बातों का रखते हैं विशेष ध्यान?
समीर ने बताया कि वह मैच की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा हालात के हिसाब से खेलने की कोशिश करता हूं। अगर हालात बदल रहे होते हैं, तो मैं दोनों पारियों में उसी हिसाब से खेलता हूं। शुरुआत में हमारे हालात ऐसे थे कि थोड़ा समय लेना जरूरी था, इसलिए मैंने अपना समय लिया। फिर हालात के हिसाब से जब मैं विकेट पर जम गया, तो मैंने अपने शॉट्स खेले और गेंद को आखिर तक देखने की कोशिश की।'
4 of 5
समीर रिजवी
- फोटो : PTI
दमदारा प्रदर्शन पर क्या बोले?
समीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 90 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और सात छक्के लगाए। अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए समीर ने कहा, 'हां, मैं कोशिश करता हूं कि जब भी मैं ऐसे हालात में बल्लेबाजी करने आऊं, तो थोड़ा समय लूं, क्योंकि समय के साथ आप विकेट पर जम जाते हैं। एक बार जब आप जम जाते हैं, तो आप हालात को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं और उसी हिसाब से खेल सकते हैं। फिर आपको इस बात का ज्यादा दबाव महसूस नहीं होता कि आगे क्या करना है। एक बार जब आप क्रीज पर जम जाते हैं, तो बैटिंग में चीजें आसान हो जाती हैं।'
उन्होंने कहा, 'हां, यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत अहम समय होता है, क्योंकि अगर आप यहां रन बनाते हैं और अच्छी बैटिंग करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आपको आगे बढ़ने के, ज्यादा खेलने के और बड़े मंचों पर मौके पाने के अवसर भी मिलते हैं। यह बहुत अच्छी बात है।'
मैच में क्या हुआ?
समीर रिजवी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने समीर रिजवी के 90 रन की पारी के दम पर 18.1 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर अपने नाम किया। समीर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्रभाव छोड़ा।