धोनी और सैमसन
- फोटो : PTI
धोनी हाल ही में जियो हॉटस्टार स्टूडियो में अभिनेता सनी देओल के साथ भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच देखते दिखे थे। उससे पहले वह संजू सैमसन के साथ एक कार्यक्रम का भी हिस्सा बने थे। इससे पहले धोनी ने कहा था कि फिट रहने और आईपीएल के दो महीने के लिए तैयार रहने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था, 'मैं साल में केवल कुछ महीने खेलता हूं, लेकिन मैं जिस तरह से खेलना शुरू करता हूं, उसका आनंद लेना चाहता हूं। निश्चित रूप से मुझे इसके लिए पिछले छह से आठ महीने से काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि आईपीएल सबसे कठिन टूर्नामेंटों में से एक है। कोई भी परवाह नहीं करता है कि आप कितने साल के हैं। अगर आप इस स्तर पर खेल रहे हैं तो स्तर समान होना चाहिए।'