फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मुंबई पलटंस 11वीं बार प्लेऑफ में, जानें बाकी टीमों का हाल; क्या RCB इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?

Thu, 22 May 2025 11:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2022 की चैंपियन गुजरात की टीम ने पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, यह पंजाब के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि टीम ने 11 वर्षों में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में 63 मैचों के बाद प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह पक्की की। अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने का रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है, लेकिन यह टीम इस साल सबसे आखिरी 10वें स्थान पर है।

वहीं, दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद और पांचवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है। हालांकि, शीर्ष पांच में एक आरसीबी ही है, जिसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड है। शीर्ष पांच टीमों में आरसीबी ही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। क्या विराट कोहली इस साल अपनी टीम को खिताब तक ले जा पाएंगे और अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद करेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन

2 of 8
गुजरात बनाम पंजाब - फोटो : IPL-X (Screengrab)
गुजरात और पंजाब के लिए खास उपलब्धि
वहीं, 2022 की चैंपियन गुजरात की टीम ने पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, यह पंजाब के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि टीम ने 11 वर्षों में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। टीम ओवरऑल तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। श्रेयस आईपीएल में पहले कप्तान बन गए हैं, जिसने तीन टीमों को प्लेऑफ में पहुंचाया है। पंजाब से पहले वह दिल्ली के कप्तान (2019, 2020) रहते हुए और 2024 में कोलकाता के कप्तान रहते हुए प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं। आइए जानते हैं प्लेऑफ में कौन सी टीम कितनी बार प्लेऑफ में पहुंची है...

IPL 2025: अब शीर्ष-2 के लिए जंग, गुजरात का दावा सबसे मजबूत, पंजाब-बेंगलुरु के हारने पर MI के लिए खुलेगा रास्ता
विज्ञापन

3 of 8
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
1. चेन्नई सुपर किंग्स
सीएसके की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में 12 बार पहुंच चुकी है। इनमें से पांच बार टीम ने खिताब भी अपने नाम किया है। टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीत चुकी है। सभी खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आए हैं। सीएसके के नाम प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। उसने प्लेऑफ में 26 मैच खेले हैं और 17 में जीत हासिल की है। नौ मैचों में टीम को हार मिली है। 

4 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
2. मुंबई इंडियंस
मुंबई इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह टीम 11 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और इसमें से खिताब पांच बार जीत चुकी है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था और यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए थे। मुंबई ने प्लेऑफ में चेन्नई के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। इस टीम ने प्लेऑफ में 20 मैच खेले हैं और 13 में जीत हासिल की है। सात में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

5 of 8
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। यह टीम अभी तक 10 बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी है। बेंगलुरु ने पिछले छह सीजन में पांचवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। क्या इस बार यह टीम जीत का सूखा खत्म कर पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा। पिछले सीजन आरसीबी को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। आरसीबी का प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम अंतिम चार में 15 मैच खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ पांच मैच जीते हैं। 10 मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs ENG: 'भारत को जीतने की इच्छा की कमी खलेगी', कोहली के संन्यास पर बोले स्टोक्स, कहा- हल्के में नहीं लेंगे
विज्ञापन

6 of 8
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI
4. सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम अब तक प्लेऑफ में नौ बार पहुंच चुकी है और इनमें से दो बार खिताब जीती है। सनराइजर्स से पहले डेक्कन चार्जर्स की फ्रेंचाइजी एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में 2009 में खिताब अपने नाम किया था। सनराइजर्स की टीम 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीती थी। पिछली बार टीम पैट कमिंस की कप्तानी में फाइनल में तो पहुंची, लेकिन उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने हरा दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में 14 मैच खेले हैं और छह मैच जीते हैं। आठ मैचों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार सनराइजर्स की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन

7 of 8
केकेआर - फोटो : IPL/BCCI
5. कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर की टीम प्लेऑफ में आठ बार पहुंची है। इसमें से तीन बार 2012, 2014 और 2024 में टीम खिताब जीतने में कामयाब रही है। दो खिताब गंभीर की कप्तानी में और एक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने अपने नाम किए हैं। हालांकि, केकेआर का  प्लेऑफ में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। 15 मैचों में टीम 10 मैच जीत चुकी है। पांच में केकेआर को हार मिली है। हालांकि, इस बार टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल - फोटो : ANI

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार क्वालिफाई करने वाली टीमें

टीम

कितनी बार
क्वालिफाई किया

खिताब जीते

पिछली बार
कब खिताब जीता

चेन्नई सुपर किंग्स

12

5

2023

मुंबई इंडियंस

11*

5

2020

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10*

0

-

सनराइजर्स हैदराबाद

9

2

2016

कोलकाता नाइट राइडर्स

8

2

2024

दिल्ली कैपिटल्स

6

0

-

राजस्थान रॉयल्स

5

1

2008

पंजाब किंग्स

3*

0

-

गुजरात टाइटंस

3*

1

2022

लखनऊ सुपर जाएंट्स

2

0

-



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें