फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Video: कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को क्यों किया रिलीज? CEO वेंकी मैसूर ने किया खुलासा

Sat, 02 Nov 2024 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैसूर ने बताया कि रिटेंशन प्रक्रिया में आपसी सहमति की आवश्यकता होती है और श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा- रिटेंशन के लिए दोनों ओर से आपसी सहमति होनी चाहिए। यह एकतरफा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
1 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सीईओ वेंकी मैसूर ने मेगा नीलामी से पहले आईपीएल 2024 के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने के पीछे की विचार प्रक्रिया का खुलासा किया है। श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने 2024 में 10 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था और टीम चैंपियन बनी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन लिस्ट में श्रेयस को छोड़ छह अन्य खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसको लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आए थे और बताया जा रहा था कि श्रेयस केकेआर से ज्यादा सैलरी की मांग कर रहे थे। अब मैसूर ने बताया है कि फ्रेंचाइजी से अलग होना पूरी तरह से श्रेयस का फैसला था। केकेआर का इससे कोई लेना देना नहीं है और यही वजह है कि उन्हें बरकरार नहीं रखा गया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि श्रेयस ऑक्शन में अपने मार्केट वैल्यू को परखना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
मैसूर ने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा- वह हमारी रिटेंशन सूची में नंबर एक थे। वह कप्तान है और हमें पूरी टीम नेतृत्व करने वाले के इर्द-गिर्द ही बनानी होती है। हमने उन्हें 2022 में अच्छी कप्तानी के लिए ही चुना था।' मैसूर ने बताया कि रिटेंशन प्रक्रिया में आपसी सहमति की आवश्यकता होती है और श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा- रिटेंशन के लिए दोनों ओर से आपसी सहमति होनी चाहिए। यह एकतरफा नहीं हो सकता। सिर्फ फ्रेंचाइजी इसमें कुछ नहीं कर सकती। खिलाड़ी को कई कारकों पर विचार करना होता है और सहमत होना होता है।'
विज्ञापन

3 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
मैसूर ने कहा, 'अगर इस समझौते में कुछ कारक आ जाते हैं, जैसे पैसे या फिर अगर कोई अपने मार्केट वैल्यू का परीक्षण करना चाहता हो, तो निर्णय प्रभावित होता है।' हालांकि, मैसूर ने बताया कि श्रेयस के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, लेकिन वह नीलामी में अपने मार्केट वैल्यू को देखना चाहते थे। श्रेयस के इस फैसले का समर्थन करने में मैसूर को खुशी हुई। उन्होंने खिलाड़ियों के अपने व्यावसायिक मूल्य को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
मैसूर ने कहा, 'इस मामले में, ऐसा हुआ कि उन्हें लगा कि यह सबसे अच्छा समय है अपने बारे में जानने का। जब नीलामी में जाने और उनके मूल्य का परीक्षण करने की बात आती है तो हम हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं।' इस साल ऑक्शन में केकेआर के अलावा कई और टीमों को कप्तान की तलाश है। इनमें पंजाब किंग्स (पीबीकेएस), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) जैसी टीमें शामिल हैं। ऐसे में मेगा ऑक्शन में श्रेयस की मांग बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें