आईपीएल के 70 मैच के शुरुआती दौर को खत्म होने में कुल 67 दिन लगे, इनमें भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण हुआ 10 दिन का ब्रेक भी शामिल है। प्लेऑफ से पहले एक नजर उन खास पलों पर डालते हैं जो सभी के जहन में बस गए हैं।
आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी कल से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 70 मैच के शुरुआती दौर को खत्म होने में कुल 67 दिन लगे, इनमें भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण हुआ 10 दिन का ब्रेक भी शामिल है। इससे पहले एक नजर उन खास पलों पर डालते हैं जो सभी के जहन में बस गए हैं। आइये देखते हैं इस सीजन का उतार-चढ़ाव भरा सफर...
विज्ञापन
2 of 12
वैभव सूर्यवंशी-प्रियांश आर्या
- फोटो : ANI
युवाओं ने बिखेरी चमक
हर बार की तरह इस सत्र में भी युवाओं ने महफिल लूटी। राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा वह अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे भी कम नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी पारियों से चेन्नई को मुस्कुराने का मौका दिया। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के अनकैप्ड बल्लेबाज प्रियांश आर्या भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। पंजाब के प्रभसिमरन सिंह भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 12
ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
हैदराबाद ने दूसरे सबसे बड़े स्कोर से की शुरुआत और तीसरे सबसे बड़े स्कोर से खत्म किया सत्र
आईपीएल 2024 की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद सबसे खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरी थी और टीम ने शुरुआत भी आक्रामक अंदाज में की थी। हालांकि, टीम इसे बरकरार नहीं रख पाई। उनके बल्लेबाज अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने में विफल रहे। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से सत्र का आगाज किया और छह विकेट पर 286 रन से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वहीं, टीम ने आईपीएल 2025 का समापन गत विजेता केकेआर के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर किया।
4 of 12
आयुष म्हात्रे-धोनी-डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : ANI
चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सीख
पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के भरोसे उतरी थी, लेकिन सत्र खत्म होते-होते उन्हें अपनी इस रणनीति को छोड़ना पड़ा और बेंच पर बैठी युवा प्रतिभाओं को मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसका सबसे सफल उदाहरण 17 वर्षीय मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैं। उन्होंने टीम की परेशानियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेवॉल्ड ब्रेविस ने अंत में शानदार प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के 20 वर्षीय नूर अहमद सीएसके के सबसे सफल स्पिनर रहे जबकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा उतने प्रभावी नहीं साबित हुए।
विज्ञापन
5 of 12
शुभमन गिल-साई सुदर्शन
- फोटो : ANI
साई सुदर्शन ने लूटी महफिल
गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने इस सत्र में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि जोखिम लिए बिना भी रन जुटाए जा सकते हैं। सुदर्शन अब तक 679 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज को उनके इस प्रदर्शन का इनाम भी मिला। उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
6 of 12
रोहित शर्मा-हार्दिक पांड्या-सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
मुंबई इंडियंस ने फिर चौंकाया
हमेशा की तरह एक बार फिर मुंबई इंडियंस प्रशंसकों को हैरान करने में कामयाब हुई। सत्र का आगाज खराब होने के बाद टीम ने जोरदार वापसी की और प्लेऑफ में जगह बनाई। पहले पांच मैच में चार हार के साथ शुरुआत करने के बाद हार्दिक पांड्या की टीम अगले छह मैच जीतकर शीर्ष टीमों में पहुंच गई। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन सूर्यकुमार यादव ने दिखाया कि वह इसमें सर्वश्रेष्ठ क्यों है। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में 640 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने 10 मैच में 17 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
7 of 12
संजू सैमसन-यशस्वी जायसवाल
- फोटो : ANI
तालमेल नहीं बिठा सके राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सत्र सीधे तौर पर खराब रहा। उनके खिलाड़ी तालमेल नहीं बिठा सके। मैच में शुरुआत अच्छी होने के बावजूद उनका मिडिल ऑर्डर उसे बरकरार नहीं रख पा रहे थे। यही वजह है कि टीम का संतुलन कुछ ज्यादा ही बिगड़ा नजर आया।
8 of 12
श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्या
- फोटो : ANI
पंजाब के 'शेरों' ने दहाड़ा
पिछले एक साल में कप्तान श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि वह हमेशा संघर्ष करने वाली टीम के बदलाव के सूत्रधार रहे। दृढ़ अय्यर और ऑस्ट्रेलियाई रिकी पोंटिंग जैसे कोच के साथ इस बात में कोई संदेह नहीं था कि पीबीकेएस को हराना काफी मुश्किल होगा और केकेआर के खिलाफ सबसे कम स्कोर (111 रन) का बचाव करने जैसा प्रदर्शन इसका एक उदाहरण है।
9 of 12
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : ANI
शानदार शुरुआत के बाद पटरी से उतरी दिल्ली
आईपीएल की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि टीम कोई गलती नहीं करेगी लेकिन लगातार निरंतर प्रदर्शन के मामले में टीम पिछड़ गई। पहले छह में से पांच जीत के साथ शुरुआत करने के बाद टीम तालिका में शीर्ष पर थी लेकिन अचानक गिरावट से अगले आठ में से पांच मैच गंवा बैठी।
10 of 12
सुनील नरेन-अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ANI
केकेआर का प्रदर्शन खराब रहा, लेकिन रहाणे डटे रहे
कप्तान अजिंक्य रहाणे अकेले दम पर डटे रहे, लेकिन फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे खिलाड़ी और उपकप्तान वेंकटेश अय्यर के लिए सत्र काफी खराब रहा। पहले आठ मैच में पांच हार के साथ गत चैंपियन के लिए प्लेऑफ की दौड़ काफी पहले ही खत्म हो गई थी।
11 of 12
मिचेल मार्श-निकोलस पूरन
- फोटो : ANI
मार्श और पूरन ने कायम रखा दबदबा
पहले आठ मैच में पांच जीत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को अंतिम चार में जगह बनाने का मौका दिया, लेकिन पंत का बल्ले से खराब प्रदर्शन, मध्य क्रम में गहराई की कमी और गेंदबाजी में विविधता की कमी के कारण वे फिर से प्लेऑफ से चूक गए। लेकिन मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम ने उन्हें मजबूती दी। बता दें कि, इस सीजन रन बनाने के लिए जूझ रहे पंत ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे।
2016 के बाद पहली बार बेंगलुरु ने बनाई शीर्ष-दो में जगह
विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी क्वालिफायर-1 में पहुंच गई। अब उसका सामना 29 मई को पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा। आरसीबी की यह घर से बाहर सातवीं जीत है। इसी के साथ इस टीम ने इतिहास रच दिया है। आरसीबी ऐसा करने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई। सत्र की शुरुआत में आरसीबी ने गत विजेता कोलकाता को उनके घर में हराया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को चेन्नई, मुंबई इंडियंस को मुंबई, राजस्थान रॉयल्स को जयपुर, पंजाब किंग्स को न्यू चंडीगढ़ और दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली में हराया था।