मैक्सवेल और स्टोइनिस से हेड की टक्कर
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, हैदराबाद की पारी के नौवें ओवर में मैक्सवेल गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर हेड ने दो छक्के लगाए। इसके बाद पांचवीं गेंद डॉट रही तो मैक्सवेल ने गेंद विकेटकीपर को फेंकी। इससे हेड चिढ़ गए। अगली गेंद यानी ओवर की आखिरी गेंद फिर डॉट रही। इस पर मैक्सवेल ने हेड को कुछ कहा तो हेड ने भी पलटकर जवाब दिया। ओवर समाप्त हो चुका था तो हेड चलकर अभिषेक के पास पहुंचे, तब तक वह और मैक्सवेल एकदूसरे से कुछ कहते रहे। इसके बाद वहां स्टोइनिस पहुंचे और वह हेड से भिड़ गए। स्टोइनिस ने कुछ कहा तो हेड को और गुस्सा आया और वह स्टोइनिस के नजदीक पहुंच गए। इसके बाद स्टोइनिस ने कुछ कहा और दोनों अलग हो गए। तीन ऑस्ट्रेलियाई को आपस में भिड़ता देख फैंस बेहद खुश हुए।