फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithvi Shaw: 'सोशल मीडिया से दूर रहें, मेहनत करें', IPL नीलामी में अनसोल्ड रहे पृथ्वी को केविन पीटरसन की सलाह

Wed, 04 Dec 2024 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सहित कई लोगों को लगता है कि उनके मैदान के बाहर के व्यक्तित्व ने निश्चित रूप से उनके मैदानी खेल को प्रभावित किया है। अब इस मामले पर पीटरसन ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
1 of 5
पीटरसन और पृथ्वी शॉ - फोटो : IPL/BCCI
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा फिट होने में लगानी चाहिए और अगर उन्हें एक बार फिर सफलता का स्वाद चखना है तो सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। शॉ ने किशोरावस्था में डेब्यू करते हुए टेस्ट शतक बनाया था। 25 साल की उम्र में वह अपने करियर के उस मोड़ पर खड़े हैं जहां आईपीएल में कोई टीम उन्हें खरीदना नहीं चाहती। आईपीएल 2025 की नीलामी की कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें 75 लाख रुपये के कम आधार मूल्य पर भी खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सहित कई लोगों को लगता है कि उनके मैदान के बाहर के व्यक्तित्व ने निश्चित रूप से उनके मैदानी खेल को प्रभावित किया है। अब इस मामले पर पीटरसन ने अपनी राय रखी है। उन्होंने पृथ्वी को सलाह दी है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'खेल में वापसी की कुछ बेहतरीन कहानियां हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस पास अच्छे लोग हैं जो उनकी सफलता की परवाह करते हैं तो वे उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने को कहेंगे। यह उन्हें सही रास्ते पर वापस ले आएगा जहां पिछली सफलता वापस हासिल की जा सकती है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : IPL/BCCI
हाल में शॉ को अधिक वजन और अनफिट होने के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में वापसी हुई लेकिन अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इससे पहले पृथ्वी के पतन पर बोलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व टैलेंड स्काउट और सहायक कोच प्रवीण आमरे ने अनुमान लगाया कि इतनी कम उम्र में 30-40 करोड़ रुपये के करीब कमाई ने शॉ को करियर की  पटरी से उतार दिया होगा। शॉ को डीसी में लाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले आमरे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने शॉ को विनोद कांबली का उदाहरण दिया था, लेकिन वह भी काम नहीं आया।

4 of 5
पृथ्वी शॉ और प्रवीण आमरे - फोटो : IPL/BCCI
आमरे ने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स की बदौलत शॉ ने 23 साल की उम्र तक 30-40 करोड़ रुपये कमा लिए होंगे। क्या आईआईएम ग्रेजुएट को भी इतना पैसा मिलेगा? जब आप इतनी कम उम्र में इतना कमाते हैं, तो आप पूरा ध्यान खो देते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप पैसे का प्रबंधन करना जानते हों, अच्छे दोस्त बनाएं और क्रिकेट को प्राथमिकता दें। अनुशासनहीनता ने पृथ्वी के करियर को बाधित किया। वापस आने पर अच्छा प्रदर्शन करने की भूख उनसे गायब थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'यह निराशाजनक है कि उनके जैसी प्रतिभा विपरीत दिशा में जा रही है। किसी ने मुझे बताया कि सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए मुंबई रवाना होने से पहले पृथ्वी ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में अभ्यास मैच में शानदार शतक जड़ा था। शायद वह ग्लैमर और पैसे, आईपीएल के दुष्प्रभावों को संभाल नहीं सके। उनका उदाहरण भारतीय क्रिकेट में केस स्टडी हो सकता है। जो उसके साथ हो रहा है, वह अन्य क्रिकेटरों के साथ नहीं होना चाहिए। अकेले प्रतिभा आपको शीर्ष पर नहीं ले जा सकती। तीन डी - अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण - महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें