फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: अभी सिर्फ आईपीएल पर ध्यान लगा रहे हैं साई सुदर्शन, इंग्लैंड दौरे के लिए चयन पर फोकस नहीं

Fri, 23 May 2025 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिये भारत ए टीम में चयन से खुश हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस आईपीएल क्वालिफायर और फाइनल पर टिका है।
विज्ञापन
1 of 4
साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। इस टीम के लिए एक और खुशखबरी यह है कि कप्तान शुभमन गिल को टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा साई सुदर्शन को भी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुना जा सकता है। सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय-ए टीम में भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
साई सुदर्शन - फोटो : ANI
सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिये भारत ए टीम में चयन से खुश हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस आईपीएल क्वालिफायर और फाइनल पर टिका है। सर्रे के लिए खेलकर एक शतक जमा चुके 23 वर्ष के सुदर्शन हाल फिलहाल में शानदार फॉर्म में रहे हैं और खूब रन बना रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से कहा, 'मानसिक तौर पर पहले हमें आईपीएल पर फोकस करना है। एक बार वह खत्म हो जाए फिर भारत ए दौरे के बारे में सोचेंगे, लेकिन मुझे खुशी है कि यह मौका मिला और मुझे यकीन है कि प्रदर्शन अच्छा रहेगा।'
विज्ञापन

3 of 4
साई सुदर्शन - फोटो : Twitter
अभी तक 13 मैचों में 638 रन बनाकर आरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर काबिज सुदर्शन ने कहा, 'इस समय सबसे अहम शीर्ष दो में रहना है ताकि हमें अतिरिक्त मौका (दूसरा क्वालीफायर खेलने का) मिल सके।' उन्होंने कहा, 'फोकस उसी पर है। इन 13 मैचों में काफी कुछ सीखा है और कमियों पर मेहनत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम प्लेऑफ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
साई सुदर्शन-शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
सुदर्शन इस सीजन गजब का प्रदर्शन किया है और 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब से चार सीजन में दो बार 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली मौजूदा समय में भारत और आईपीएल के सबसे दिग्गज बल्लेबाज माने जाते हैं। हालांकि, कोहली को भी दो बार आईपीएल में 500+ का आंकड़ा पार करने में छह साल लग गए थे। इस सीजन अब तक वह 13 मैचों में 53 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से 638 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। अभी यह सीजन खत्म नहीं हुआ है और गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में सुदर्शन के पास इस आंकड़े को और आगे ले जाने का मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें