अहमदाबाद में जारी खिताबी मैच में नामी हस्तियों का तांता लगा है। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी आदि शामिल हैं।
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद में जारी खिताबी मैच में नामी हस्तियों का तांता लगा है। इनमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी आदि शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म जगत से प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा क्रमश: पंजाब और आरसीबी का समर्थन करने पहुंचीं।
विज्ञापन
2 of 5
ऋषि सुनक पत्नी के साथ
- फोटो : IPL/BCCI
ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक पत्नी के साथ यहां पहुंचे। वह भी क्रिकेट के प्रशंसक हैं। मैच से पहले उन्होंने कहा था कि वह आरसीबी को विजेता बनते देखा जानते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ऋषि सुनक पत्नी के साथ
- फोटो : IPL/BCCI
सुनक ने ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर कहा- 'यह 21वीं सदी में भारत के असर का संकेत है। भारत के जुनून, भारत के स्वाद का वैश्विक प्रभाव है। क्रिकेट की 100 साल में पहली बार ओलंपिक में वापसी क्यों हुई है? भारत की वजह से।' सुनक ने एक सदी के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव से जोड़ा और साथ ही आईपीएल और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की परिवर्तन लाने की काबिलियत की सराहना की।
4 of 5
जय शाह-रोजर बिन्नी-अजीत अगरकर
- फोटो : IPL/BCCI
खिताबी मुकाबले में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी पहुंचे। वह फाइनल का आनंद लेते नजर आए। उनके साथ बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर भी दिखे।
इस मैच में बॉलीवुड जगत की मशहूर हस्तियां भी पहुंचीं। विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं। वह आरसीबी का समर्थन करती दिखीं। वहीं, पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा भी पहुंचीं।