फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आज से फिर शुरू होगा आईपीएल 2025 का रोमांच, जानें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किन टीमों का दावा मजबूत

Sat, 17 May 2025 03:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2025 में अब 17 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें से 13 ग्रुप चरण और चार प्लेऑफ के मैच हैं। अंक तालिका की बात करें तो आईपीएल 2025 सीजन स्थगित होने तक गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी।
विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI/ANI/PTI
रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2025 का रोमांच एक बार फिर शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन सीजफायर के एलान के बाद बोर्ड ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। 
विज्ञापन

2 of 10
आईपीएल 2025 - फोटो : Amar ujala
आईपीएल 2025 में 17 मैच शेष 
आईपीएल 2025 में अब 17 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें से 13 ग्रुप चरण और चार प्लेऑफ के मैच हैं। आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को गत चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में हुए मुकाबले से हुआ था। आईपीएल 2025 का सीजन अपने आखिरी चरण में चल रहा था। इस सीजन अब तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके थे जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को रद्द हुआ मैच भी शामिल है। हालांकि, बीसीसीआई ने दिल्ली और पंजाब के बीच इस मैच को दोबारा कराने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

3 of 10
आईपीएल अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
गुजरात शीर्ष पर मौजूद
अंक तालिका की बात करें तो आईपीएल 2025 सीजन स्थगित होने तक गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात 11 मैचों में आठ जीत और तीन हार के साथ 16 अंक लेकर पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम है जिसके इतने ही मैचों में गुजरात के समान अंक है। तीसरे स्थान पर पंजाब है, जबकि चौथे पर मुंबई इंडियंस है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स की उम्मीदें अभी भी बची हुई हैं। आइए जानते हैं प्लेऑफ की दौड़ में शामिल सात टीमों का समीकरण...

4 of 10
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के काफी करीब है और प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए शेष तीन मैचों में सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत है। अगर टीम दो मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो वह तालिका में शीर्ष दो पर अपनी जगह पक्की कर सकती है। इससे उसके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होंगे।
विज्ञापन

5 of 10
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
आरसीबी
आरसीबी भी अंतिम चार में पहुंचने की प्रबल दावेदार है और उसके अभी तीन मुकाबले शेष हैं। आरसीबी अगर तीन में से एक मुकाबला भी जीत लेती है तो वह प्लेऑफ के लिए जगह पक्की कर लेगी। तीनों मैच जीतने से आरसीबी की टीम शीर्ष दो में रहकर फिनिश कर सकती है। 
विज्ञापन

6 of 10
पंजाब किंग्स - फोटो : ANI
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब है। पंजाब के तीन मैच शेष हैं और अगर वह तीनों मैच जीतने में सफल रही तो उसके 21 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष दो में भी जगह पक्की कर सकती है। वहीं, दो मैचों में जीत भी उसे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। लेकिन अगर पंजाब तीन में से एक जीत दर्ज कर सकी तो उसे नेट रन रेट के साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: लीग चरण के बाद टीमों को होगी दिक्कतें, वापस लौट जाएंगे इन टीमों के ये विदेशी खिलाड़ी; देखें सूची
विज्ञापन

7 of 10
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों लीग मैच जीतने होंगे। इससे वह 18 अंक हासिल करने में सफल हो जाएगी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी। लेकिन दो में से एक मैच भी हारी तो उसे अगर-मगर के फेर में पड़ना होगा और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। 

8 of 10
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : ANI
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स के फिलहाल 11 मैचों में 13 अंक हैं और उसे प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए तीन में से कम से कम दो मुकाबले जीतने ही होंगे। हालांकि, उसके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि दिल्ली के अब मैच गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के साथ हैं जो अंक तालिका में अच्छी स्थिति में हैं। दिल्ली का मुंबई के साथ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण रहेगा। 

ये भी पढ़ें: RCB vs KKR Playing-11: केकेआर-आरसीबी मुकाबले से फिर से शुरू होगी लीग, टेस्ट से संन्यास ले चुके कोहली पर नजरें

9 of 10
केकेआर - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर
गत चैंपियन केकेआर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। केकेआर को अब अगले दोनों मैच जीतने होंगे जिससे वह 15 अंक लेने में सफल हो जाएगी। हालांकि, उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा और साथ ही अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा। 
विज्ञापन

10 of 10
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स
लखनऊ की स्थिति भी केकेआर की तरह ही है। उसे अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे जिससे वह 16 अंक प्राप्त कर लेगी। लखनऊ को इसके बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने नेट रन रेट को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें