IPL Playoffs Qualification Chances : सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, दिल्ली की टीम के पास अब भी शीर्ष दो में जगह बनाने का मौका है। मुंबई और गुजरात के बीच होने वाला मैच भी काफी महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कैसे...
आईपीएल 2025 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया। इस मैच से पहले तक सनराइजर्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें एक धागे से लटकी हुई थीं। टीम को बाकी बचे चार मैचों में जीत हासिल करनी ही थी, लेकिन सोमवार को बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। अच्छी गेंदबाजी कर दिल्ली को कम स्कोर पर रोकने के बाद सनराइजर्स की टीम उम्मीद कर रही थी कि वह जल्द मैच खत्म करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बारिश के कारण दूसरी पारी का खेल नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने पड़े।
इसी के साथ सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, दिल्ली की टीम के पास अब भी शीर्ष दो में जगह बनाने का मौका है। सोमवार को टीम की खराब बल्लेबाजी को बारिश ने बचा लिया और एक महत्वपूर्ण अंक उन्हें मिला। इस नतीजे के साथ अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उन्हें बाकी बचे तीनों मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी। एक भी हार उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी, क्योंकि अब 14 अंक क्वालिफिकेशन के लिए काफी नहीं होगा। छह टीमों के पास 16 या उससे ऊपर अंक अर्जित करने का मौका है।
आईपीएल 2025 अंक तालिका
टीम
मैच
जीते
हारे
टाई
बेनतीजा
अंक
NRR
RCB
11
8
3
0
0
16
0.482
PBKS
11
7
3
0
1
15
0.376
MI
11
7
4
0
0
14
1.274
GT
10
7
3
0
0
14
0.867
DC
11
6
4
0
1
13
0.362
KKR
11
5
5
0
1
11
0.249
LSG
11
5
6
0
0
10
-0.469
SRH (E)
11
3
7
0
1
7
-1.192
RR (E)
12
3
9
0
0
6
-0.718
CSK (E)
11
2
9
0
0
4
-1.117
विज्ञापन
2 of 6
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को क्या चाहिए?
दिल्ली के तीन मैच बाकी हैं। उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके घर में खेलना है, फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घर में खेलना है। इसके बाद टीम मुंबई इंडियंस का उनके घर में सामना करेगी। तीनों ही मैच मुश्किल हैं, क्योंकि ये तीनों टीमें अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पर काबिज हैं। वहीं, दिल्ली की टीम 11 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसके 13 अंक हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है। यह मानते हुए कि आगे किसी भी मैच में बारिश खलल नहीं डालेगी, दिल्ली कैपिटल्स के पास अब लीग को 13, 15, 17 या 19 अंकों पर समाप्त करने का मौका है।
विज्ञापन
3 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL
अगर दिल्ली की टीम 13 अंक हासिल करती है, यानी लगातार तीनों मैच हारती है, तो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। एक जीत से टीम की उम्मीदें कायम रहेंगी। अगर दिल्ली की टीम 19 अंक हासिल करती है, यानी बाकी बचे तीनों मैच जीतती है तो टीम शीर्ष-दो में भी अपना स्थान पक्का कर सकती है। इस स्थिति में वह मुंबई से आगे ही रहेंगे और पंजाब के साथ उनके अंक समान रह सकते हैं। फिर नेट रन रेट मायने रखेगा। हालांकि, टीम को शीर्ष दो में जगह बनाने में तब कोई कठिनाई नहीं आएगी, अगर बेंगलुरु की टीम अपने बाकी बचे तीन में से दो मैच और गुजरात की टीम अपने बाकी बचे चार मैचों में से एक मैच हार जाती है।
4 of 6
अक्षर और श्रेयस
- फोटो : ANI
दिल्ली का अगला मुकाबला पंजाब से ही है और यह मैच डीसी के लिए जीतना बेहद जरूरी है। अगर दिल्ली का सफर 15 अंकों के साथ समाप्त होता है, तो यह टीम चाहेगी कि मुंबई इंडियंस गुजरात और पंजाब दोनों को हरा दे। संयोग से दिल्ली के भी अगले दो प्रतिद्वंद्वी यही दो टीमें हैं। इसके साथ ही दिल्ली यह भी मनाएगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स एक-एक मैच हार जाएं। यदि दिल्ली की टीम दो मैच जीतने में कामयाब रहती है और 17 अंकों के साथ समाप्त करती है, तो केकेआर और पंजाब के साथ उनके अंक समान रह सकते हैं और टाई हो सकता है। इस स्थिति में आरसीबी, मुंबई और गुजरात में से कोई दो टीमें 18-18 अंक हासिल करेंगी और शीर्ष स्थान हासिल करने की दावेदार होंगी। ऐसे में केकेआर, पंजाब और दिल्ली के बीच नेट रन-रेट में चौथी टीम का फैसला होगा।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई बनाम गुजरात मैच कितना महत्वपूर्ण है?
गुजरात के बाकी बचे मैच: vs मुंबई इंडियंस (अवे), vs दिल्ली (अवे), vs लखनऊ (होम), vs चेन्नई (होम)
मुंबई के बाकी बचे मैच: vs गुजरात (होम), vs पंजाब (अवे), vs दिल्ली (होम)
यदि गुजरात अपने बाकी बचे चारों मैच जीतता है, तो उनका शीर्ष दो में जगह बनाना तय है। इस मामले में केवल आरसीबी ही 22 अंकों के साथ उनकी बराबरी कर सकता है। यदि एमआई और जीटी दोनों ही टीमें 20-20 अंकों पर समाप्त होती हैं, यानी मंगलवार को गुजरात के खिलाफ अगर मुंबई की टीम जीत हासिल करती है और उसके बाद गुजरात अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतती है तो मुंबई और गुजरात दोनों के पास शीर्ष-दो पर रहते हुए लीग स्टेज को समाप्त करने का मौका होगा। हालांकि, यह आरसीबी के बाकी बचे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहेगा।
18 अंक भी मुंबई के लिए प्लेऑफ में स्थान बनाने के लिए पर्याप्त होंगे, क्योंकि पंजाब और दिल्ली या दोनों के खिलाफ एमआई की जीत इन दोनों में किसी एक को अधिकतम 17 अंकों तक सीमित कर देगी। गुजरात के लिए भी 18 अंक पर्याप्त होंगे, भले ही वे दिल्ली और मुंबई के खिलाफ अपने मुकाबले हार जाएं। हालांकि, इस स्थिति में गुजरात को लखनऊ और चेन्नई पर जीत हासिल करनी ही होगी। इस स्थिति में आरसीबी, पंजाब, दिल्ली और मुंबई में से केवल तीन ही उनके बराबर या अधिक अंकों के साथ समाप्त हो सकते हैं, क्योंकि पंजाब, मुंबई और दिल्ली को आपस में ही मुकाबले खेलने हैं।
मुंबई और गुजरात दोनों के लिए 16-16 अंक यानी एक-एक जीत प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए केवल तभी पर्याप्त होगा जब कई अन्य परिणाम उनके पक्ष में जाएं। मुंबई के लिए इस स्थिति में उनका नेट रन रेट काम करेगा, जो फिलहाल लीग में सबसे ज्यादा है। यह समीकरण यह मानते हुए बनाया गया है कि कोई और मैच बेनतीजा नहीं होगा।