फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: पंजाब के पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध, राजस्थान की झोली सबसे ज्यादा खाली, जानें टीमों की स्थिति

Mon, 18 Nov 2024 04:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन करने के लिए 120 करोड़ के पर्स में से जमकर पैसा बहाया है। अब सभी की नजरें मेगा नीलामी पर टिकी है, जिसका आयोजन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होना है।
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी का आयोजन अगले कुछ दिनों में होना है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने इसके लिए कमर कस ली है। नीलामी से पहले हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी बोली लगेगी जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन करने के लिए 120 करोड़ के पर्स में से जमकर पैसा बहाया है। अब सभी की नजरें मेगा नीलामी पर टिकी है, जिसका आयोजन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होना है। पिछली बार मिनी नीलामी में पैट कमिंस और स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दम देखने मिला था जो इस टूर्नामेंट के इतिहास के दो सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। स्टार्क इस बार भी नीलामी टेबल पर होंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम उनके लिए कितना पैसा बहाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के पर्स में मोटी रकम शेष
पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ नीलामी में जाएगी। वहीं, सबसे कम कीमत के साथ राजस्थान रॉयल्स उतरेगी। मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी थी। पंजाब किंग्स ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन किया और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया। टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ रुपये और प्रभसिमरन सिंह को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस तरह उसकी कुल राशि 9.5 करोड़ रुपये खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी उपलब्ध हैं। 

4 of 5
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पास 83 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है, जबकि तीन आरटीएम कार्ड भी मौजूद हैं। आरसीबी ने विराट कोहली सहित तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था और इसके लिए कुल 37 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के पास 73 करोड़ रुपये का पर्स और दो आरटीएम कार्ड उपलब्ध हैं। पिछले बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने छह खिलाड़ी रिटेन किए थे और उसके 69 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। अब वह नीलामी टेबल पर 51 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी जिसमें उसके पास एक भी आरटीएम कार्ड उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान को संभलकर करना होगा खर्च
रिटेंशन के लिए सबसे अधिक राशि खर्च करने वाली टीम की चर्चा करें तो इसमें राजस्थान रॉयल्स का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया जिनमें संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़) शामिल हैं। इन्हें बरकरार रखने के लिए टीम ने 79 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। अब उनके खाते में सिर्फ 41 करोड़ ही शेष हैं। वहीं, उनके पास एक भी राइट टू मैच कार्ड नहीं बचा है। ऐसे में राजस्थान को नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें