आर्चर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में पहले ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम की जीत अहम भूमिका निभाई। अब उनके साथी गेंदबाज संदीप शर्मा ने उनकी तारीफ की है। आइए जानते हैं...
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती दो मैचों में जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जिसकी वजह से टीम को लगातार दो हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, अब आर्चर फॉर्म में लौट चुके हैं और पिछले दो मैचों में उन्होंने कहर बरपाया है। राजस्थान रॉयल्स की लगातार दो जीत में आर्चर की भूमिका अहम रही है। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया था, जबकि पंजाब के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट लिए और चार ओवर में केवल 25 रन खर्च किए। अब उनके साथी गेंदबाज संदीप शर्मा ने उनकी तारीफ की है और कहा है कि यह राजस्थान की टीम के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
2 of 4
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन लगातार बेहतर होगा जा रहा है। आर्चर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती मैच में चार ओवर में 76 रन लुटा दिए थे। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2.3 ओवर में 33 रन दिए। वह इन मैच में विकेट हासिल करने में भी नाकाम रहे थे। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने हालांकि इसके बाद अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में पहले ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम की जीत अहम भूमिका निभाई। आर्चर ने शुरुआती ओवर में प्रियांश आर्य और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 4
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
संदीप ने पंजाब के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद कहा, 'आईपीएल जैसे किसी भी टूर्नामेंट में जब आप शुरुआत करते हैं तो काफी दबाव होता है। विरोधी टीमों के पास कई कुशल बल्लेबाज होते हैं। पहले दो मैच में काफी दबाव था और मुझे लगता है कि आर्चर के साथ भी ऐसा ही हुआ। हम सभी जानते हैं कि जोफ्रा विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। वह टीम में जो कौशल जोड़ते हैं उसका कोई सानी नहीं है। बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं।'
संदीप ने कहा, 'हमारे टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों को विश्वास था कि जिस दिन वह एक ओवर में एक विकेट या दो ओवर में दो विकेट हासिल कर लेंगे उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। वह दुनिया के उन गेंदबाजों में शामिल हैं जिनका सामना करना बहुत मुश्किल होता है। टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उनका प्रदर्शन भी बेहतर होता जाएगा।' संदीप ने भी पंजाब के खिलाफ चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए और रॉयल्स की जीत में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा, 'हमने पिच का अच्छी तरह से आकलन किया। हमने अपने बल्लेबाजों से परिस्थितियों के बारे में बात की और उनसे पूछा कि किस तरह की गेंद को खेलना मुश्किल है। इससे हमें काफी मदद मिली।'