फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता...', जानें अर्शदीप की सफलता का राज, LSG के खिलाफ लिए तीन विकेट

Mon, 05 May 2025 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

अर्शदीप ने अब तक आईपीएल 2025 में 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं और प्रसिद्ध कृष्णा (19 विकेट) और जोश हेजलवुड (18 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अर्शदीप सिंह - फोटो : IPL
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ तीन विकेट चटकाने वाले पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह ने अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन जीने का तरीका बेहद सरल है। वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोचते और वर्तमान में जो चल रहा उस पर ध्यान देते हैं। अर्शदीप ने लखनऊ के खिलाफ धर्मशाला में चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके थे। उन्होंने लखनऊ के शुरुआती इन फॉर्म तीन बल्लेबाजों को आउट किया था। इनमें एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के विकेट शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पंजाब किंग्स - फोटो : ANI
अर्शदीप ने अब तक आईपीएल 2025 में 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं और प्रसिद्ध कृष्णा (19 विकेट) और जोश हेजलवुड (18 विकेट) के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचता और अभी केवल वर्तमान में जीने का पूरा आनंद ले रहा हूं। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
नेहल वढेरा - फोटो : ANI
उन्होंने धर्मशाला की पिच को लेकर कहा, 'यहां शुरू में गेंद को थोड़ा मूवमेंट मिल रहा था और मैंने वास्तव में इसका पूरा आनंद लिया।' अर्शदीप खुश हैं कि वह पावरप्ले के अंदर मार्श, मार्करम और पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने कहा, 'मार्श ने जब शॉट खेला तो मैं बस नेहल वढेरा को गेंद की ओर दौड़ते हुए देख रहा था। मैं प्रार्थना कर रहा था बस इसे पकड़ लो क्योंकि आप जानते हैं कि मिच एक बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी हैं। इस विकेट का पूरा श्रेय नेहल को जाता है।'
विज्ञापन

4 of 4
पंजाब किंग्स - फोटो : ANI
अर्शदीप ने कहा, 'लखनऊ के चोटी के तीन बल्लेबाज ही अधिक रन बना रहे थे। इसलिए हमने सोचा कि अगर हम उनको जल्दी आउट कर देते हैं तो हमारा पलड़ा भारी रहेगा। हमने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।' पंजाब ने लखनऊ को 37 रन से हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान हासिल किया। अब पीबीकेएस का अगला मुकाबला आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स से है। वहीं, लखनऊ की टीम नौ मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें