फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'मैं बहुत निराश और परेशान हूं', आईपीएल नीलामी में खरीदार न मिलने पर छलका इस दिग्गज गेंदबाज का दर्द

Mon, 20 Jan 2025 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उमेश आश्चर्यजनक रूप से नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उमेश आईपीएल में चार टीमें- दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय टीम - फोटो : Twitter
आईपीएल 2025 के लिए कोई खरीदार नहीं मिलने के बाद भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव का दर्द छलका है। उन्होंने कहा है कि इससे वह बहुत परेशान और निराश थे।  आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी पिछले साल नवंबर में हुई थी और सभी दस फ्रेंचाइजी ने आगामी संस्करण के लिए अपनी-अपनी टीमों का निर्माण किया था। इसी कड़ी में सभी टीमों द्वारा भारी मात्रा में पैसा खर्च किया गया। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हालांकि, भारत को और आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी को कई मैचों में जीत दिलाने वाले उमेश यादव को कोई खरीदार नहीं मिला।
विज्ञापन

2 of 4
उमेश यादव - फोटो : BCCI
उमेश आश्चर्यजनक रूप से नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उमेश आईपीएल में चार टीमें- दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के लिए खेल चुके हैं। अब इस 37 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कोई खरीदार नहीं मिलने के बारे में बयान दिया है और इसे चौंकाने वाला और परेशान करने वाला बताया है।
विज्ञापन

3 of 4
उमेश यादव - फोटो : BCCI
उन्होंने इनसाइड स्पोर्ट्स से कहा, 'सभी को पता है कि मुझे इस साल आईपीएल के लिए नहीं चुना गया। मैं 15 साल से यह लीग खेल रहा हूं। यह आईपीएल मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला रहा। मैं झूठ क्यों बोलूं? मुझे बुरा लगता है। लगभग 150 आईपीएल मैच खेलने के बाद भी आपको टीम में जगह नहीं मिलती है तो यह चौंकाने वाला है। यह फ्रेंचाइजी और उनकी रणनीतियों पर निर्भर है, या मेरा नाम नीलामी में देर से आया,और उनके पास पैसे नहीं बचे थे। बावजूद इसके कुछ तो हुआ ही है। मैं बहुत हताश और परेशान हूं। लेकिन फिर भी यह ठीक है। मैं किसी का फैसला नहीं बदल सकता।'
विज्ञापन

4 of 4
उमेश यादव - फोटो : BCCI
उमेश ने आईपीएल में 15 साल में 148 मैच खेले हैं और 144 विकेट लिए हैं। संन्यास लेने की अपनी योजनाओं के बारे में इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह तब संन्यास ले लेंगे जब वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं होंगे। उमेश ने कहा, 'मेरे पैर की सर्जरी हुई। जब तक मुझे लगेगा कि मैं 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हूं, मैं गेंदबाजी करता रहूंगा। जब मैं उस गति से गेंदबाजी नहीं कर पाऊंगा तो खुद क्रिकेट छोड़ दूंगा। मुझे यह बात किसी को नहीं बतानी पड़ेगी।' उमेश ने भारत के लिए 57 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 170 विकेट, वनडे और टी20 में क्रमशः 106 और 12 विकेट लिए हैं। उन्होंने जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के लिए अपना पिछला मैच खेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें