आईपीएल 2025 का फाइनल आज अहमदाबाद में खेला गया। पंजाब किंग्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना हुआ। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हराकर अपना पहला खिताब अपने नाम कर लिया।
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में पंजाब को छह रन से हरा दिया। 2022 के बाद इस लीग को एक नया चैंपियन मिल गया है। यह सीजन कई मायनों में दिलचस्प रहा। कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बने तो किसी के सेलिब्रेशन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन को लेकर काफी विवाद हुआ, वहीं विराट कोहली के अवनीत कौर के फोटो लाइक करने को लेकर भी काफी चर्चा हुई। तिलक वर्मा का रिटायर्ड आउट होने पर भी फैंस भड़क गए। आइए इस सीजन के कुछ बड़े विवादों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
2 of 11
अवनीत कौर और कोहली
- फोटो : ANI/Instagram
1. कोहली का अवनीत कौर की फोटो लाइक करना
दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।' इसके बाद कोहली को जमकर ट्रोल किया गया। कई स्टार्स की प्रतिक्रियाएं आईं। राहुल वैद्य ने इसमें काफी सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
3 of 11
विराट कोहली और राहुल वैद्य
- फोटो : ANI
2. राहुल वैद्य और कोहली के बीच विवाद
विराट के अवनीत की तस्वीर लाइक करने पर गायक राहुल वैद्य सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। राहुल वैद्य का बयान भी सामने आया। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा कि विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं। इसके अलाव उन्होंने विराट के फैंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार को गाली दी है। कोहली ने अवनीत की तस्वीर लाइक करने के अपने स्पष्टीकरण में 'एल्गोरिद्म' और 'इंटरैक्शन' जैसे शब्द का उपयोग किया था। इसके बाद राहुल वैद्य ने लगातार पोस्ट कर विराट पर निशाना साधा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है। हालांकि, कुछ दिन बाद वैद्य ने खुद अपडेट देते हुए कहा कि अब कोहली ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है। उन्होंने तुरंत यू टर्न लेते हुए कहा, 'धन्यवाद विराट कोहली! मुझे अनब्लॉक करने के लिए। आप क्रिकेट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और आप भारत का गर्व हो! जय हिंद। भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दे।'
4 of 11
दिग्वेश का नोटबुक सेलिब्रेशन
- फोटो : ANI
3. दिग्वेश राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन, अभिषेक से भिड़े, मांकडिंग की कोशिश
दिग्वेश का नोटबुक सेलिब्रेशन ने खूब सूर्खियां बटोरीं। हालांकि, इसकी उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। दिग्वेश का यह पहला आईपीएल रहा और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया। उन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट लिए और उनका इकोनॉमी रेट 8.25 का रहा। इनमें से ज्यादातर विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने नोटबुक सेलिब्रेशन किया और इसके लिए बीसीसीआई का चाबुक भी उन पर चला। उन पर भारी जुर्माना लगा, लेकिन दिग्वेश ने सेलिब्रेशन करना जारी रखा। उन्हें विराट की तरह क्रिकेट का बैड बॉय तक कहा गया। इसको लेकर कप्तान पंत से उनकी बहस भी हुई, लेकिन दिग्वेश नहीं माने। फैंस ने तो उन्हें यहां तक ट्रोल किया कि 'आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया'। सनराइजर्स के खिलाफ मैच के दौरान दिग्वेश ने अभिषेक शर्मा को भी नोटबुक सेलिब्रेशन से वापस भेजा, लेकिन अभिषेक से उनकी बहस हो गई और दोनों करीब आ गए। अभिषेक ने बाल भी नोंचना का इशारा किया था। दिग्वेश ने आरसीबी के खिलाफ लीग राउंड के आखिरी मैच में जितेश शर्मा को मांकड़िंग की कोशिश भी की। हालांकि, जितेश नॉटआउट रहे। दिग्वेश का ऐसा करना भी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
5 of 11
हार्दिक, जयवर्धने, सूर्यकुमार और तिलक वर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
4. तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट
चार अप्रैल को आईपीएल 2025 का सबसे पहला विवाद सामने आया था। उस दिन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला हुआ था। उस मैच में मुंबई मैनेजमेंट ने अचानक फैसला लेते हुए तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट कर पवेलियन वापस बुला लिया था। उस वक्त मुंबई को जीत के लिए सात गेंद में 24 रन की जरूरत थी। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। तिलक बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर आए थे, लेकिन उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया। फैंस काफी गुस्सा थे और उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच महेला जयवर्धने पर सवाल खड़े किए थे। मुंबई यह मैच हार गई थी। सूर्यकुमार यादव कोच जयवर्धने की ओर इशारा करते हुए कहते हुए दिख रहे थे कि ये क्या है? ऐसा क्यों हो रहा है? इस पर जयवर्धने ने उनकी कान में कुछ कहा था। बाद में जयवर्धने ने कहा था कि यह उनका फैसला था, क्योंकि तिलक बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 11
करुण नायर-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL/BCCI
5. बुमराह और करुण नायर के बीच बहस
13 अप्रैल को मुंबई और दिल्ली के बीच मैच में बुमराह और करुण नायर के बीच बहस हो गई थी। दरअसल, करुण ने बुमराह को निशाना बनाते हुए एक ही ओवर में दो छक्के समेत 18 रन ठोके थे। इस मैच में 33 वर्षीय बल्लेबाज ने 22 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 11वां पचासा पूरा किया था। मैच के दौरान बुमराह और नायर के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दरसअल, जब नायर आखिरी दो रन के लिए दौड़ रहे थे तभी उनकी बुमराह से टक्कर हो गई थी। यह बात तेज गेंदबाज को हजम नहीं हुई। बुमराह को उनसे कहते सुना गया कि जिस जगह तुम दौड़कर आए वो मेरी जगह थी। करुण भी इसपर जवाब देते दिखे। हालांकि, हार्दिक पांड्या बीच में आकर दोनों को अलग किया। वहीं, रोहित शर्मा करुण नायर से इशारों-इशारों में मजाक मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
7 of 11
कोहली और श्रेयस
- फोटो : IPL/BCCI
6. कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच विवाद
लीग स्टेज के दौरान मुल्लांपुर में जब आरसीबी और पंजाब की टीम आमने सामने आई थी तो विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच विवाद हुआ था। आरसीबी ने मैच जीता और मैच खत्म होने के बाद कोहली पंजाब के कप्तान श्रेयस को अपने जश्न मनाने के अंदाज से चिढ़ाते दिखे थे। इस पर पॉइंट में खड़े श्रेयस कुछ कहते हुए कोहली की तरफ बढ़े। जब हैंडशेक के लिए दोनों एक दूसरे के करीब पहुंचे तो कोहली तब भी कुछ हंसते हुए कहते दिखे। इस पर ऐसा लगा कि श्रेयस आपत्ति जता रहे हैं। उनके चेहरे पर न तो हंसी थी और वह गंभीर मुद्रा में नजर आए। इससे साफ था कि वह कोहली के जश्न मनाने के अंदाज से खुश नहीं थे। दोनों के बीच गंभीर बातचीत हुई। हालांकि, कोहली तब भी मुस्कुराते हुए दिखे थे।
8 of 11
कोहली ने मुशीर को स्लेज किया
- फोटो : IPL/BCCI
7. कोहली ने मुशीर को किया स्लेज
क्वालिफायर-एक में जब पंजाब और आरसीबी की टीम आमने-सामने आई तो कोहली को पंजाब के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान को ट्रोल करते देखा गया। च के दौरान विराट ने पंजाब के बल्लेबाजों को स्लेज करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जैसा ही पंजाब के मुशीर खान इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट के रूप में बल्लेबाजी के लिए आए कोहली ने उनकी ओर कुछ इशारा किया। इस इशारे को लेकर विवाद हो रहा है। मुशीर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्लिप से कोहली ने इशारा किया। फैंस का कहना है कि कोहली ने मुशीर का मजाक उड़ाया और कहा कि ये तो पानी पिलाने वाला खिलाड़ी है। इसका वीडियो भी सामने आया था। मुशीर इससे पहले 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे थे और मैदान पर वाटर बॉय बने थे। फैंस ने विराट की इस हरकत की काफी आलोचना की थी।
9 of 11
साई किशोर और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
8. हार्दिक और साई किशोर भिड़े
29 मार्च को गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ था। मुकाबला एकतरफा रहा और गुजरात ने जीत हासिल की। इस मैच में एक ऐसी घटना भी घटी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, मैच के दौरान गुजरात के स्पिनर साई किशोर और मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या आमने-सामने आ गए थे। मुंबई की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, तो उस दौरान 15वें ओवर में साई किशोर गेंदबाजी के लिए आए। तब हार्दिक स्ट्राइक पर थे। साई किशोर ने चार में से तीन गेंद पर हार्दिक को बीट किया। इसके बाद उन्होंने हार्दिक को घूर कर देखा। इस पर हार्दिक चिढ़ गए और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो हम यहां लिख नहीं सकते। हालांकि, उनकी आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड नहीं हुई, लेकिन होंठ के मूवमेंट से पता चला कि वह क्या कह रहे थे। साई किशोर इसके बाद वापस लौट गए। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, मैच के बाद हार्दिक ने मुस्कुराते हुए साई किशोर को गले से लगाया और उनकी पीठ भी थपथपाई। फैंस के बीच यह घटना भी चर्चा का विषय रहा।
10 of 11
हरभजन और जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ANI
9. हरभजन सिंह का जोफ्रा आर्चर को लेकर नस्लीय टिप्पणी
23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान हरभजन सिंह एक बयान काफी चर्चा में रहा। भज्जी पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। उनका बयान जोफ्रा आर्चर को लेकर था और फैंस सोशल मीडिया पर हरभजन के इस बयान की आलोचना भी की। दरअसल, हरभजन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में कमेंट्री करते हुए इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर कुछ समझाते हुए 'काली टैक्सी' शब्द का इस्तेमाल किया था। वह उदाहरण दे रहे थे और आर्चर को समझाने के लिए उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया। हरभजन को कमेंट्री के दौरान यह कहते हुए सुना गया, 'लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भाग रहा है।' फैंस ने इस मामले पर हरभजन को लताड़ा था और उनसे माफी मांगने के लिए कहा था।
10. केकेआर का पिच विवाद, हर्षा भोग्ले को ईडन गार्डेंस में कमेंट्री से रोका गया
2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने ही मैदान पर कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच को लेकर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि उन्हें मन मुताबिक पिच नहीं मिली। रहाणे का कहना था कि उन्होंने स्पिन ट्रैक बनाने कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी का बयान सामने आया था और उन्होंने रहाणे और केकेआर टीम मैनेजमेंट को ही लताड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि पिच बीसीसीआई के निर्देशों के मुताबिक बनाई गई है। उन्होंने कहा था कि बाकी टीमों के स्पिनर्स को टर्न मिल रही, सिर्फ केकेआर के साथ क्यों हो रहा। सुजान को बंगाल क्रिकेट संघ का समर्थन भी मिला था। वहीं, रहाणे को हर्षा भोग्ले और साइमन डूल का समर्थन मिला था। दोनों कमेंटेटर ने कहा था कि अगर पिच क्यूरेटर घरेलू टीम के मुताबिक पिच नहीं बना सकते तो टीम को वहां नहीं खेलकर किसी दूसरी जगह को होम ग्राउंड बना लेना चाहिए। इसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर हर्षा को ईडन गार्डेंस में कमेंट्री नहीं करने देने को कहा था। हर्षा इसके बाद ईडन गार्डेंस में कमेंट्री करते दिखे भी नहीं। इस पर विवाद हुआ तो हर्षा ने सफाई पेश की थी और कहा था कि वह ईडन गार्डेंस के बाकी बचे मैचों के कमेंट्री पैनल में थे ही नहीं।