फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR: पहले रियान पराग और अब संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स ने दोहराई वही गलती; बीसीसीआई ने पूरी टीम को दी सजा

Thu, 10 Apr 2025 10:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बयान में यह भी कहा गया, 'इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।'
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थान रॉयल्स की टीम - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में धीमी ओवर गति के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को इसकी सजा भुगतनी पड़ी है। दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच गंवाने के बाद सैमसन को एक और झटका लगा है। बीसीसीआई ने उन पर मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गुजरात ने राजस्थान को इस मैच में 58 रन से करारी शिकस्त दी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। साई सुदर्शन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

2 of 6
सैमसन और रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
सैमसन के अलावा बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना
आईपीएल ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 23 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।' बयान में यह भी कहा गया, 'इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 6
रियान पराग - फोटो : PTI
सैमसन से पहले पराग पर लगा था जुर्माना
सैमसन से पहले रियान पराग पर भी धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। पराग ने राजस्थान के शुरुआती तीनों मैच में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी। तब सैमसन चोटिल थे। गुजरात की टीम पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ सातवें स्थान पर है।

4 of 6
रजत पाटीदार - फोटो : PTI
पांच कप्तानों पर लगा जुर्माना
यह इस साल अब तक खेले गए 23 मैचों में पांचवीं बार है जब किसी टीम के कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। बीसीसीआई ने सत्र शुरू होने से पहले नियमों में ढिलाई दी थी। कप्तानों को बैन करने के प्रावधान को हटा दिया गया था। उसके बाद धीमी ओवर गति के लिए इसी सत्र की शुरुआत में मुंबई के कप्तान हार्दिक पर, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
पिछले सत्र में हार्दिक ने की थी गलती
हार्दिक को पिछले सत्र में टीम के आखिरी मैच के दौरान धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित किया गया था। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने अब निलंबन के नियम को हटा दिया है और सिर्फ जुर्माने से काम चलाया जाएगा। इस सत्र की शुरुआत से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कप्तानों के साथ मीटिंग की थी और प्रतिबंध के नियम को हटाने का फैसला लिया था। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
कप्तानों को मिलेंगे डिमेरिट अंक
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तान को डिमेरिट अंकों के साथ दंडित किया जाएगा, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट अंकों के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी, जिसकी गणना अगले तीन वर्षों के लिए की जाएगी। लेवल 2 का अपराध अगर वास्तव में गंभीर माना जाता है तो चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। इसमें आगे कहा गया है कि, प्रत्येक 4 डिमेरिट पॉइंट के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक के रूप में जुर्माना लगा सकता है। इन डिमेरिट पॉइंट के कारण भविष्य में मैच पर प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच पर प्रतिबंध (तुरंत) नहीं लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें