फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Closing Ceremony: आईपीएल के समापन समारोह में सेना के शौर्य को किया गया सलाम, शंकर महादेवन ने बांधा समां

Tue, 03 Jun 2025 07:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी और देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। समापन समारोह के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 of 5
शंकर महादेवन - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया और दर्शकों ने तिरंगा लहराकर सेना के शौर्य को सलाम किया। कार्यक्रम में मशहूर गायक शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी और देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। समापन समारोह के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
शंकर महादेवन - फोटो : PTI
सशस्त्र बलों को समर्पित रहा कार्यक्रम 
आईपीएल का समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित था। बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया था और समापन समारोह के लिए सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के प्रमुखों को न्योता दिया था। हालांकि, स्टेडियम में सीडीएस या तीनों सेनाओं के प्रमुख नहीं आए। समापन समारोह के दौरान सिर्फ देशभक्ति के गानें बजाए गए और शंकर महादेवन ने भी इन्हीं गानों पर प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

3 of 5
स्टेडियम में मौजूद दर्शक - फोटो : PTI
देशभक्ति के गीतों से सराबोर हुआ स्टेडियम 
आईपीएल समापन समारोह की शुरुआत 'केसरी रंग' गाने के साथ हुई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'जय हो' गाने की धुन पर दर्शक झूम उठे। समापन समारोह के दौरान मशहूर गायक शंकर महादेवन प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए की। इस दौरान शंकर महादेवन के साथ उनके बेटे शिवम और सिद्धार्थ भी मंच पर मौजूद रहे। 

4 of 5
शंकर महादेवन - फोटो : PTI
'भारत माता की जय' के जयकारों से गूंजा स्टेडियम 
शंकर महादेवन ने 'ऐ वतन' और 'कंधों से मिलते हैं कदम' जैसे देशभक्ति गाने गाकर स्टेडियम का माहौल जोश में भर दिया। दर्शक तिरंगा लहराते रहे और सशस्त्र बलों के शौर्य को सराहा। मंच के सामने कलाकारों ने भी अपने नृत्य से समां बांधा। अंत में स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकदीर्घा पर मौजूद दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। 

ये भी पढ़ें: IPL Final: आज जीती पंजाब किंग्स तो ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनेगी, आठ साल बाद होगा ऐसा; मुंबई की करेगी बराबरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : PTI
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए
भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।







फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें