आरसीबी की टीम
- फोटो : ANI
लिविंगस्टोन को इंग्लैंड की टी20 और वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। इसलिए वह आरसीबी के लिए पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे। वहीं, बेथेल को सिर्फ दो ही मैच खेलने को मिलेगा, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 25 मई तक का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिया है। बेथेल आरसीबी के केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैचों में ही खेल सकेंगे। बेथेल को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम में नहीं चुना गया है, जिसकी शुरुआत 22 मई से हो रही है। वहीं, सॉल्ट आरसीबी के लिए सभी मैच खेल सकते हैं, क्योंकि उन्हें सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत छह जून से है। अगर आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंचती है तो तीन जून को खिताबी मुकाबला होगा। एनगिडी का भी सभी मैच खेलना संदिग्ध है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में चुने हैं।
आरसीबी के लीग राउंड में बचे मैच
- 17 मई: vs कोलकाता (बेंगलुरु)
- 23 मई vs हैदराबाद (बेंगलुरु)
- 27 मई vs लखनऊ (लखनऊ)