फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Auction: 'खराब स्थिति', आईपीएल नीलामी और पर्थ टेस्ट की तारीखों में टकराव से खुश नहीं हैं रिकी पोंटिंग

Wed, 20 Nov 2024 01:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल की नीलामी की वजह से पोंटिंग (पंजाब किंग्स के मुख्य कोच), लैंगर (लखनऊ सुपरजाएंट्स के कोच) और विटोरी (सनराइजर्स हैदराबाद के कोच) पर्थ टेस्ट के महत्वपूर्ण हिस्सों से अनुपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
रिकी पोंटिंग - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग आईपीएल नीलामी और पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के बीच तारीख और समय के टकराव से निराश हैं। उन्होंने इस स्थिति को 'सबसे खराब स्थिति' करार दिया। समय के कारण पोंटिंग, जस्टिन लैंगर और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी जैसे अहम लोगों को आईपीएल के पर्थ टेस्ट के दौरान अपनी आईपीएल प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देने के लिए बाध्य होना पड़ा। पोंटिंग और लैंगर पर्थ टेस्ट के दौरान कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter
सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल की नीलामी की वजह से पोंटिंग (पंजाब किंग्स के मुख्य कोच), लैंगर (लखनऊ सुपरजाएंट्स के कोच) और विटोरी (सनराइजर्स हैदराबाद के कोच) पर्थ टेस्ट के महत्वपूर्ण हिस्सों से अनुपस्थित रहेंगे। पोंटिंग ने आईपीएल नीलामी की टाइमिंग को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की। पोंटिंग ने कहा, 'यह मेरे और लैंगर के लिए सबसे खराब स्थिति है। पिछले कुछ महीनों से हमें लग रहा था कि टेस्ट मैचों के बीच में काफी अंतर रहेगा और नीलामी तब होगी। इससे दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर से सारा दबाव हट जाता। नीलामी में दोनों टीमों में काफी खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
रिकी पोंटिंग - फोटो : ICC
पोंटिंग ने कहा, 'इसलिए मैंने हमेशा सोचा कि नीलामी उस गैप में होगा क्योंकि यह सभी के लिए बेहतर लग रहा था, लेकिन मुझे नहीं पता कि उन्होंने ये तारीखों को क्यों चुना है। इसका खेल से कुछ लेना-देना हो सकता है। नीलामी दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू होगा। तो यह प्रसारण की वजह से हो सकता है। मैं पहले दिन कमेंट्री करता दिखूंगा, फिर शुक्रवार देर रात जेद्दा के लिए उड़ान भरूंगा। नीलामी 24 और 25 तारीख को है। हमारा लौटना इस बात पर निर्भर करेगा कि नीलामी में हमार क्या स्थिति रहती है। फिर हम देखेंगे कि हम कब वापसी कर सकते हैं। उम्मीद है कि मैं पर्थ टेस्ट के आखिरी दिन तक वापसी करूंगा। अगर नहीं तो मैं एडिलेड में दूसरे टेस्ट की शुरुआत तक वापस आ जाऊंगा।' 
विज्ञापन

4 of 4
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter
चैनल सेवन ने पुष्टि की कि पोंटिंग और लैंगर छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट के लिए वापसी करेंगे। सेवन के खेल निदेशक क्रिस जोन्स ने उनकी अनुपस्थिति का बचाव किया। जोंस ने कहा, 'आईपीएल नीलामी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच और विश्लेषक शामिल होते हैं और रिकी और जस्टिन दोनों ने हमारी कवरेज में रोशनी डालते हैं।' इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विटोरी की अनुपस्थिति का भी बचाव किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अंडर -19 टीम के हेड लाचलन स्टीवंस को टीम के साथ जोड़ा है और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड अस्थायी रूप से विटोरी की जिम्मेदारियों को संभालते दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें