फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कोहली ने बताया लगातार हार के बाद किस तरह की वापसी, आरसीबी टीम के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया

Thu, 23 May 2024 08:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आरसीबी ने अपने पहले आठ में से सात मैच गंवा दिए थे, लेकिन अगले छह मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ रोमांचक अंतिम लीग मैच भी शामिल रहा जिसकी बदौलत टीम ने प्लेऑफ स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सफर आईपीएल 2024 सीजन में एलिमिनेटर में जाकर समाप्त हो गया। अब तक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी आरसीबी एक बार फिर ट्रॉफी जीतने से वंचित रह गई। अब टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और बताया कि मौजूदा सीजन में खराब शुरुआत के बाद टीम ने किस तरह वापसी की। 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी ने अपने पहले आठ में से सात मैच गंवा दिए थे, लेकिन अगले छह मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ रोमांचक अंतिम लीग मैच भी शामिल रहा जिसकी बदौलत टीम ने प्लेऑफ स्थान हासिल किया। एलिमिनेटर में उसकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से तय हुई थी। हालांकि आरसीबी बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स से हार मिली और उसका सफर समाप्त हो गया। हार के बाद विराट कोहली ने कहा कि जब लगातार मैच गंवाने से खिलाड़ी निराश थे तो उन्होंने आत्मसम्मान के लिए खेलना शुरू किया और आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और यश दयाल - फोटो : IPL
'हमारा प्लेऑफ में पहुंचना विशेष था'
कोहली ने हार के बाद टीम के साथियों के साथ ड्रेसिंग रूम चैट में कहा, हमने खुद को अभिव्यक्त करना शुरू किया, अपने सम्मान के लिए खेलना शुरू किया और हमारा आत्मविश्वास भी वापस आ गया। हमने जिस तरह से चीजें बदली और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, यह वास्तव में विशेष था। यह ऐसी चीज है जिसमें मैं हमेशा याद रखूंगा क्योंकि इस टीम के प्रत्येक सदस्य ने इसके लिए शानदार जज्बा दिखाया। हमें इस पर फक्र है। अंत में हम वैसा ही खेले जैसा हम खेलना चाहते थे। 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL
डुप्लेसिस को सफलता जारी रखने की थी उम्मीद
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि इतनी शानदार वापसी के बाद उम्मीद आगे तक जाने की थी। डुप्लेसी ने कहा, अंतिम छह मैच वास्तव में काफी विशेष रहे जिसमें चीजें काफी तेजी से बदलीं। जब आप कुछ विशेष करते हैं तो आपकी उम्मीद होती है कि इससे भी ज्यादा विशेष किया जाए। सत्र तब आधा हुआ था तो हम काफी निराश थे, लेकिन एक बार लय हासिल की तो हम इसके साथ ही खेलते रहे। दुखद है कि बतौर टीम ट्रॉफी हासिल करने के लिए अंतिम दो कदमों से पहले बाहर हो गई। लेकिन अगर मैं इस सीजन को देखता हूं तो हम जहां पर थे और जहां पर हमने अपना अभियान खत्म किया, उससे मुझे टीम के खिलाड़ियों पर गर्व होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें