आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम इससे पहले 2016 और 2018 में फाइनल में पहुंच चुकी है। 2016 में डेविड वॉर्नर की अगुआई में सनराइजर्स की टीम ने खिताब जीता था। वहीं, 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एसआरएच की टीम हार गई थी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। सनराइजर्स और कोलकाता के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। सीएसके की टीम 10 बार फाइनल में पहुंची है। आईपीएल में चेन्नई के चेपॉक मैदान में अब तक कुल आठ मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से छह बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है।
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा हार
| टीम |
हार |
मैच |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) |
10 |
16 |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
9 |
26 |
| दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
9 |
11 |
| मुंबई इंडियंस (MI) |
7 |
20 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
7 |
16 |
| राजस्थान रॉयल्स (RR) |
6 |
11 |
आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा उपस्थिति
| टीम |
फाइनल |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
10 |
| मुंबई इंडियंस (MI) |
6 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) |
4 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) |
3 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
3 |