फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: बेंगलुरु में बोला विराट का बल्ला, कोहली ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक; रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

Sun, 21 May 2023 10:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कोहली ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। उन्होंने तब चार साल बाद आईपीएल में शतकीय पारी खेली थी। कोहली ने अब गुजरात के खिलाफ शतक लगाकर एक खास क्लब में खुद को शामिल कर लिया।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विराट कोहली का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक लगा दिया है। कोहली ने आईपीएल के 16वें सीजन के 70वें मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ होमग्राउंड पर नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार (21 मई) को आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली ने आईपीएल में अपना सातवां शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से आगे निकल गए। कोहली के साथ लंबे समय तक आरसीबी में खेल चुके गेल ने अपने आईपीएल करियर में छह शतक लगाए थे। विराट ने 61 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 165.57 का रहा।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कोहली ने की वॉर्नर और गेल की बराबरी
विराट कोहली ने अपनी शतकीय पारी के दौरान इस सीजन में 600 रन भी पूरे कर लिए। उनके 14 मैच में 639 रन हो गए। विराट का औसत 53.25 और स्ट्राइक रेट 139.82का रहा है। उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने तीसरी बार किसी सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली ने 2013 और 2016 में भी ऐसा किया था।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी कितनी बार 600+ रन साल
केएल राहुल 4 2018, 2020, 2021, 2022
विराट कोहली 3 2013, 2016, 2023
डेविड वॉर्नर 3 2016, 2017, 2019
क्रिस गेल 3 2011, 2012, 2013
फाफ डुप्लेसिस 2 2021, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड
विराट आईपीएल में गुजरात टाइंटस के खिलाफ तीसरी बार खेलने उतरे। उन्होंने इससे पहले दोनों मुकाबलों में अर्धशतक लगाया था। कोहली ने गुजरात के खिलाफ तीन मैच खेले हैं और तीनों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2022 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 58 और वानखेड़े स्टेडियम में 73 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें