IPL 2023 Playoff Scenario: प्लेऑफ की रेस में फिलहाल छह टीमें हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शामिल हैं।
आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की जंग रोमांचक हो चली है। 66 मैच खत्म हो चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही टीम अंतिम चार में जगह बना पाई है। गुजरात टाइटंस के अलावा किसी भी टीम का स्थान पक्का नहीं हो सका है। अब लीग राउंड खत्म होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। शनिवार और रविवार को दो-दो मैच यानी कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे और इसी से प्लेऑफ की बाकी तीन टीमों का फैसला होगा।
विज्ञापन
2 of 9
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, दिल्ली और हैदराबाद को अभी एक-एक मैच खेलना है और वह दूसरी टीमों की उम्मीदों पर पानी फेरना चाहेंगी। वहीं, प्लेऑफ की रेस में फिलहाल छह टीमें हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शामिल हैं। राजस्थान को छोड़कर बाकी पांच टीमों के एक-एक मैच बचे हैं। आइए पहले पॉइंट्स टेबल का हाल जानते हैं-
विज्ञापन
3 of 9
आईपीएल 2023 ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, ऐसे में हम प्लेऑफ सीनेरियो में इस टीम की बात नहीं करेंगे। वहीं, दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब की टीमें बाहर हो चुकी हैं। हम इन के अलावा छह टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण में पहुंचने पर बात कर रहे हैं...
प्लेऑफ की रेस में अब 6 टीमें
टीम
अंक
कितने मैच बाकी
किसके खिलाफ
CSK
15
1
DC
LSG
15
1
KKR
RCB
12
1
GT
RR
14
0
--
MI
12
1
RR
KKR
12
1
LSG
नोट: GT प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, SRH, DC और PBKS बाहर हो चुके
चेन्नई सुपर किंग्स
4 of 9
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई ने अब तक लीग राउंड में 13 मैच खेले हैं और उसके 15 अंक हैं। चेन्नई का नेट रन रेट फिलहाल +0.381 है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में अगर धोनी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाला मुकाबला जीत लेती है, तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। उसे फिर किसी टीम पर निर्भर नहीं रहना होगा। वहीं, अगर सीएसके की टीम हारती है, तो उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। फिर सीएसके को मनाना होगा कि लखनऊ, बैंगलोर और मुंबई में से कोई एक टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाए, क्योंकि यही तीन टीमें हैं जो सीएसके के हारने पर उनसे आगे निकल सकती हैं। किसी एक के भी हारने पर चेन्नई 15 अंकों के साथ भी प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकता है।
आखिरी मुकाबला
vs दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली, 20 मई)
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
5 of 9
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई की तरह लखनऊ की टीम के भी 13 मैचों के बाद 15 अंक हैं और वह अंक तालिका में गुजरात और चेन्नई के बाद तीसरे स्थान पर है। लखनऊ का नेट रन रेट +0.304 है। चेन्नई की तरह लखनऊ की टीम को शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी लीग राउंड मैच खेलना है। यह मैच जीतने पर लखनऊ की टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हारने पर लखनऊ को मनाना होगा कि चेन्नई, बैंगलोर और मुंबई में से कोई एक टीम मैच हार जाए। बैंगलोर और मुंबई के किसी भी अंतर से हारने पर लखनऊ का अंतिम-चार में जगह पक्का हो जाएगा। हालांकि, चेन्नई के केस में ऐसा नहीं है। लखनऊ को मनाना होगा कि चेन्नई बड़े अंतर से हारे, क्योंकि चेन्नई का नेट रन रेट लखनऊ से कहीं बेहतर है। 10-15 रन से हारने पर भी चेन्नई लखनऊ की टीम से नेट रन रेट के मामले में ऊपर रहेगी। ऐसे में मुंबई और बैंगलोर की टीम जीतती है तो भी लखनऊ प्लेऑफ के रेस से बाहर हो जाएगी। हार पर लखनऊ के लिए सबसे आसान होगा कि वह मुंबई और बैंगलोर के हारने की दुआ करे।
आखिरी मुकाबला
vs कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता, 20 मई)
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
6 of 9
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर के लिए अभी कुछ भी आसान नहीं है। उसके 13 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, उसका नेट रन रेट +0.180 है। टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। आरसीबी का आखिरी मैच रविवार को टेबल टॉपर्स गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। इस मैच को जीतने पर भी बैंगलोर का स्थान प्लेऑफ में पक्का नहीं होगा। चेन्नई और लखनऊ शनिवार को अपने-अपने मैच जीतने और बैंगलोर भी अपना मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो फिर उसे मुंबई के मैच का इंतजार करना होगा और यह मनाना होगा कि मुंबई या तो अपना आखिरी मुकाबला हार जाए या फिर बड़े अंतर से नहीं जीते। ऐसे में बैंगलोर का नेट रन रेट मुंबई से बेहतर होगा और टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। मुंबई के बहुत बड़े अंतर से जीतने पर आरसीबी का नेट रन रेट खतरे में पड़ सकता है। इसके अलावा बैंगलोर अगर अपना आखिरी मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है और लखनऊ-चेन्नई में से कोई एक हार जाए तो आरसीबी का प्लेऑफ में स्थान पक्का हो जाएगा। अगर बैंगलोर और मुंबई दोनों अपने-अपने आखिरी मुकाबले हार जाती है तो फिर इन दो टीमों के अलावा राजस्थान का नेट रन रेट चौथी टीम का फैसला करेगा। कोलकाता अगर लखनऊ से जीतता भी है तो भी उसका नेट रन रेट काफी कम है।
आखिरी मुकाबला
vs गुजरात टाइटंस (बेंगलुरु, 21 मई)
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
7 of 9
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने लीग राउंड के अपने सभी 14 मुकाबले खेल लिए हैं। पिछले साल की उपविजेता टीम 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर फिलहाल पांचवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.148 है। राजस्थान के लिए सिंपल सा इक्वेशन यह है कि मुंबई और बैंगलोर अपने-अपने मैच बड़े अंतर से हार जाए। ऐसे में आरसीबी, मुंबई और राजस्थान के बीच नेट रन रेट पर चौथी टीम का फैसला होगा। इस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट के साथ राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। बैंगलोर और मुंबई में से किसी एक के भी जीतने पर राजस्थान का सफर इस आईपीएल में खत्म हो जाएगा।
कोई मैच बाकी नहीं
मुंबई इंडियंस
8 of 9
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर की तरह मुंबई का भी रास्ता परेशानियों से भरा रहा है। लीग में खराब शुरुआत के बाद टीम ने कुछ बेहतरीन मैच जीते और खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा। मुंबई की टीम 13 मैचों में 14 अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.128 है, जो की उसके लिए सबसे बड़ी परेशानी है। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी हालत में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा। इतना ही नहीं, उसे बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। अगर चेन्नई, लखनऊ, बैंगलौर और मुंबई, चारों अपने-अपने आखिरी मैच जीतने में कामयाब रहती है तो मुंबई की सीधी टक्कर बैंगलोर से नेट रन रेट पर होगी। बैंगलोर का नेट रन रेट पॉजिटिव है, ऐसे में मुंबई को बड़ी जीत हासिल करनी होगी। मुंबई के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसका मुकाबला सबसे आखिरी है और उसे हर इक्वेशन के बारे में पता होगा। बैंगलोर और मुंबई, अगर दोनों टीमें आखिरी मैच हारती हैं तो MI का सफर आईपीएल में खत्म हो जाएगा, क्योंकि नेट रन रेट के मामले बैंगलोर और राजस्थान उनसे कहीं आगे हैं।
कोलकाता के फिलहाल 13 मैचों में छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं। टीम को अगला मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलना है। कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए सबसे पहले लखनऊ को बड़ी अंतर से शिकस्त देनी होगी, ताकि उसका नेट रन रेट जो फिलहाल नेगेटिव (-0.256) है, वह पॉजिटिव हो जाए। उसके बाद मनाना होगा कि बैंगलोर और मुंबई अपने-अपने मुकाबले हार जाए। इसके बाद बैंगलोर, मुंबई, राजस्थान और कोलकाता के बीच नेट रन रेट पर चौथी टीम का फैसला होगा।