फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs DC Highlights: ऋषभ पंत के बिना दिल्ली की खराब शुरुआत, पहले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दी करारी शिकस्त

Sat, 01 Apr 2023 11:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में पहली बार खेलते हुए धमाकेदार जीत हासिल की। उसने शनिवार (एक अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रनों की बड़ी जीत हासिल की। लखनऊ ने दिल्ली को लगातार तीसरी बार हराया। पिछले सीजन में उसने दोनों लीग मैचों में उसे शिकस्त दी थी। दूसरी ओर, नियमित कप्तान और स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के बिना उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। गेंदबाजों और मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 7
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। लखनऊ की टीम अब तीन अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला चार अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा।
विज्ञापन

3 of 7
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI
194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। वॉर्नर ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान सात चौके लगाए। रिले रूसो ने 20 गेंद पर 30 रन, अक्षर पटेल ने 11 गेंद पर 16 रन, पृथ्वी शॉ ने नौ गेंद पर 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

4 of 7
मिचेल मार्श - फोटो : IPL/BCCI
खाता नहीं खोल सके मिचेल मार्श
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श इस मैच में खाता नहीं खोल सके। उन्हें पहली ही गेंद पर मार्क वुड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। सरफराज खान, अमन हकीम खान और चेतन सकारिया चार-चार रन बनाकर आउट हुए। रोवमन पॉवेल सिर्फ एक रन ही बना सके। कुलदीप यादव छह और मुकेश कुमार खाता खोले बगैर नाबाद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
मार्क वुड और कप्तान केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
मार्क वुड ने बरपाया कहर
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्क वुड ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए। वुड ने पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श को लगातार दो गेंद पर आउट कर सनसनी मचा दी। उन्होंने फिर सरफराज खान, अक्षर पटेल और चेतन सकारिया को आउट किया। आवेश खान और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली।
विज्ञापन

6 of 7
कायेल मेयर्स - फोटो : IPL/BCCI
कायेल मेयर्स ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले लखनऊ के लिए वेस्टइंडीज के कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर तेजी से 36 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। आयुष बदोनी ने आखिरी ओवरों में सात गेंद पर 18 रन जड़ दिए। उन्होंने एक चौका लगाया और दो लंबे छक्के उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खलील अहमद - फोटो : IPL/BCCI
दीपक हुड्डा 17, मार्कस स्टोइनिस 12 और केएल राहुल आठ रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 13 गेंद पर 15 और कृष्णप्पा गौतम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें