दिल्ली के खिलाफ मैच में अश्विन ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया और उनकी पत्नी प्रीति इससे बेहद खुश हुईं। हालांकि, अश्विन की पारी उनकी टीम के काम नहीं आई और दिल्ली ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
1 of 10
रविचंद्रन अश्विन और प्रीति नरायण
- फोटो : IPL/BCCI
करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। बुधवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के आठ विकेट से हराया। इस मैच में जीत के साथ ही दिल्ली के पास 12 अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने कमाल किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, राजस्थान के लिए रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उनकी बल्लेबाजी देखकर पत्नी प्रीति नारायण बहुत खुश हुईं। वहीं, दिल्ली के डेविड वॉर्नर क्लीन बोल्ड होने के बाद भी बल्लेबाजी करते रहे। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली की जीत से फैंस बेहद खुश नजर आए। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को यह मैच जीतना जरूरी था। राजस्थान की मजबूत टीम के खिलाफ यह आसान नहीं था, लेकिन दिल्ली ने एक टीम के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
3 of 10
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : IPL/BCCI
रविचंद्रन अश्विन इस मैच में राजस्थान के लिए बल्ले से कमाल किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने 38 गेंद में 50 रन की पारी खेली। जोस बटलर के आउट होने के बाद अश्विन ने अपनी टीम को संभाला। उन्होंने पहली बार आईपीएल में 50 का आंकड़ा छुआ।
4 of 10
प्रीति नारायण
- फोटो : IPL/BCCI
अश्विन की पत्नी प्रीत नारायण भी यह मैच देखने पहुंची थीं और अपने पति की बल्लेबाजी देखकर बेहद खुश हुईं। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद में अश्विन आउट हो गए और प्रीति निराश हो गईं। बाद में अश्विन गेंद के साथ भी कोई कमाल नहीं कर पाए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की हार के बाद टीम के फैंस भी निराश नजर आए।
विज्ञापन
5 of 10
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के डेविड वॉर्नर इस मैच में चहल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन बेल्स नहीं गिरने के कारण पवेलियन नहीं लौटे। गेंदबाज चहल से लेकर अंपायर और खुद वॉर्नर तक कोई भी इस बात में यकीन नहीं कर पाया।
विज्ञापन
6 of 10
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर इस मैच में कोई कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 11 गेंद में सात रन बनाए और चेतन साकरिया का शिकार बने। उनके आउट होने के कारण राजस्थान की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और यह मैच हार गई।
विज्ञापन
7 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
बटलर के आउट होने के बाद अश्विन ने अपनी टीम को संभाला और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। यह आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक था। उन्होंने 38 गेंद में 50 रन बनाए। बटलर के जल्दी आउट होने के बाद अश्विन ने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को संभाला था, लेकिन राजस्थान के बाकी बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए।
8 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
एनरिच नोर्त्जे ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद बाकी गेंदबाजों ने भी उनका साथ दिया और राजस्थान को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। नोर्त्जे ने चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए।
9 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने मैच जिताऊ साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़े और राजस्थान की टीम को मैच से बाहर कर दिया। मार्श 62 गेंद पर 89 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डेविड वॉर्नर 41 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में श्रीकर भरत को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी थी, लेकिन बाकी गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए। पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिरने के बाद दिल्ली के लिए वॉर्नर और मार्श ने 144 रन की साझेदारी कर मैच खत्म कर दिया।