फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड हैं सोशल मीडिया सेंसेशन, शेयर करती हैं रोमांटिक तस्वीरें, देखें

Thu, 14 Apr 2022 05:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दक्षिण अफ्रीका के 18 साल के ब्रेविस सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। इसकी वजह उनकी गर्लफ्रैंड हैं, जिनका नाम लिंडी मैरी है। मारी के इंस्टाग्राम पर 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मैरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 198 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना सकी और 12 रन से मैच हार गई। इस मैच में मुंबई के युवा बल्लेबाज और 'बेबी एबी', 'जूनियर डीविलियर्स' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी पारी खेली।

एक वक्त मुंबई ने 32 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 49 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने राहुल चाहर के ओवर में लगातार चार छक्के और एक चौका लगाया था। इसमें 112 मीटर लंबा एक गगनचुंबी छक्का भी शामिल है। यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। ब्रेविस इस सीजन के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के 18 साल के ब्रेविस सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। इसकी वजह उनकी गर्लफ्रैंड हैं, जिनका नाम लिंडी मैरी है। मारी के इंस्टाग्राम पर 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मैरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही वह ब्रेविस के साथ भी खूब फोटोज शेयर करती हैं। दोनों पिछले चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दो साल में दोनों रिलेशनशिप में आए। फोटोज में ब्रेविस और मैरी के बीच का रोमांस देखा जा सकता है।

4 of 10
लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेविस का जन्म 29 अप्रैल, 2003 को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में हुआ था। ब्रेविस को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स को वह अपना आदर्श मानते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी ही मेंटरशिप में ब्रेविस ने क्रिकेट भी सीखा है। इस साल अंडर-19 विश्व कप में शानदार बैटिंग की झलक दिखाने के बाद वह आईपीएल खेलने पहुंचे। इस युवा स्टार को मुंबई इंडियंस ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन

6 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
मैरी समय-समय पर ब्रेविस के लिए पोस्ट करती रहती हैं और कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। दोनों की जोड़ी काफी क्यूट है और फैन्स इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले जब ब्रेविस भारत पहुंचे तो मैरी ने उनके लिए पोस्ट भी किया था और लिखा था कि वह उन्हें काफी मिस कर रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजी के दौरान ब्रेविस का स्टांस (खड़े होने का स्टाइल) और शॉट लगाने का तरीका भी बिलकुल डीविलियर्स के जैसा है, इसलिए उन्हें जूनियर डीविलियर्स कहा जाता है। डेवाल्ड ने अंडर-19 विश्व कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की।

8 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
छह मैचों में उन्होंने 84.33 की औसत और 90.20 के स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए थे। उन्होंने भारत के खिलाफ भी 65 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दो और ग्रुप मैचों में 104 और 96 रन बनाए। क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ डेवाल्ड ने 97 रन की पारी खेली थी। इससे दिखता है कि उनमें दबाव झेलने की क्षमता है।

9 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
डीविलियर्स की तहर 360 डिग्री बल्लेबाजी
अंडर-19 विश्व कप में डेवाल्ड डीविलियर्स की तरह 360 डिग्री में बल्लेबाजी करते नजर आए। यानी उन्होंने मैदान के चारों कोने में बेहतरीन शॉट लगाए। ग्रुप स्टेज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

डीविलियर्स से हो रही तुलना के बारे में डेवाल्ड को पूरी जानकारी है और वह उम्मीदों पर खड़े भी उतरना चाहते हैं। आईसीसी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने कहा- डीविलियर्स से तुलना पर उन्हें गर्व महसूस होता है, लेकिन वह अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
डेवाल्ड ब्रेविस और उनकी गर्लफ्रैंड लिंडी मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
डीविलियर्स की तरह 17 नंबर की जर्सी
डेवाल्ड बताते हैं कि उन्होंने विश्व कप में आने से पहले डीविलियर्स से बात भी की थी। डेवाल्ड ने कहा- डीविलियर्स से जब मेरी बात हुई तो मेरे मुंह से एक शब्द नहीं निकल पा रहा था। मैं नर्वस हो गया था। डीविलियर्स मेरे रोल मॉडल हैं।

वह 17 नंबर की जर्सी पहनते हैं और मैंने अंडर-19 विश्व कप में इसी नंबर की जर्सी को पहनने के लिए डीविलियर्स से ही इजाजत मांगी थी। डीविलियर्स ने मुझे बड़े प्यार से कहा- आपका स्वागत है। मेरे लिए यह बड़े ही सम्मान की बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें