फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL in PHOTOS: स्टेडियम में लौटी रौनक, पंजाब को मिला प्रीति जिंटा का साथ, सीजन में पहली बार पहुंचीं स्टेडियम

Tue, 26 Apr 2022 04:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में एक बार फिर से दर्शकों का उत्साह देखने को मिला। चेन्नई और पंजाब के मैच के दौरान मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम फैंस की भीड़ से भरा रहा। इस दौरान फैंस ने अपनी-अपनी टीमों को जमकर सपोर्ट किया और जीत-हार से दूर खेल का मजा लिया। पंजाब ने हालांकि आखिरी ओवर में मैच में बाजी मारी लेकिन उसे चेन्नई की तरफ से जोरदार टक्कर मिली। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में एक बार फिर से दर्शकों का उत्साह देखने को मिला। चेन्नई और पंजाब के मैच के दौरान मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम फैंस की भीड़ से भरा रहा। इस दौरान फैंस ने अपनी-अपनी टीमों को जमकर सपोर्ट किया और जीत-हार से दूर खेल का मजा लिया। पंजाब ने हालांकि आखिरी ओवर में मैच में बाजी मारी लेकिन उसे चेन्नई की तरफ से जोरदार टक्कर मिली। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
लगातार दो हार से परेशान पंजाब को इस बार उसके सबसे बड़े सपोर्टर और टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा का भी खूब साथ मिला। 47 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री एक बार फिर से पुराने रंग में दिखीं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
सफेद रन के टॉप और स्कर्ट में स्टेडियम पहुंचीं प्रीति के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं दिखीं और उन्होंने मैच के अंत टीम का भरपूर साथ दिया। वह हालांकि, इस दौरान कभी खुश दिखीं तो कभी उदास भी नजर आई। लेकिन अंत में टीम ने उन्हें जीत का तोहफा दिया और जीत की पटरी पर वापस लौटी। 

4 of 7
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा हमेशा से स्टेडियम पहुंचकर अपनी टीम को सपोर्ट करती रही हैं। लेकिन प्रेगनेंसी और पारिवारिक जीवन की वजह से वह इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में टीम से नहीं जुड़ पायीं। नवंबर में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली प्रीति आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी शामिल नहीं हो पायी थीं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हुए टीम से जुड़ी रहीं। 

विज्ञापन

5 of 7
प्रीति जिंटा - फोटो : Social media
प्रीति की मैदान में वापसी को देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और अपने खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन

6 of 7
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
मैच की बात करें तो पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का विशाल स्कोर बनाया। शिखर धवन और भानुका राजपक्षा ने शानदार बल्लेबाजी कर शतकीय साझेदारी की। धवन ने 88 रन की पारी खेली तो भानुका ने भी 42 रन बनाए। इसके बाद आखिरी के ओवरों में लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। पंजाब ने हालांकि मैच में बेहद धीमी शुरुआत की थी लेकिन अंत में उनसे चेन्नई के सामने रनों पहाड़ खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
दूसरी पारी में पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और चेन्नई को शीर्ष तीन खिलाड़ियों को जल्दी पवेलियन भेज दिया। लेकिन इसके बाद अंबाती रायुडू ने मैदान के चारों तरफ से जोरदार शॉट्स खेले और पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दीं। लेकिन अंत में कागिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह की सटीक और धारदार गेंदबाजी ने चेन्नई के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया और आखिरी ओवरों में बाजी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें