मुंबई के पांचवें मैच में जमकर रोमांच देखने को मिला। पहले पंजाब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाया फिर मुंबई ने शानदार शुरुआत की। एक समय लग रहा था कि मुंबई यह मैच जीत जाएगी, लेकिन मैच फिर पलटा और रोहित की टीम हार गई।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन यह मुंबई की लगातार पांचवीं हार है। इसके साथ ही मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है। अब शुरुआती चार टीमों में जगह बनाने के लिए मुंबई को लगभग हर मैच जीतना होगा। आईपीएल इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब मुंबई की टीम शुरुआती पांच मैच हारी है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी उनके बेटे आकाश और बहू श्लोका भी यह मैच देखने पहुंची थीं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी स्टेडियम में मौजूद थीं, लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी। हालांकि, जब रोहित ने दो छक्के लगाए थे, तब सभी के अंदर जीत की उम्मीद बन गई थी। यहां हम इस मैच के रोमांचक पलों की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 15
मुंबई और पंजाब के मैच के दौरान आकाश अंबानी, नीता अंबानी और श्लोका मेहता
- फोटो : IPL/BCCI
अंबानी परिवार भी यह मैच देखने पहुंचा था। नीता अंबानी को अक्सर मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते देखा जाता है। उनके बेटे आकाश भी मैदान में मौजूद रहते हैं, लेकिन इस बार आकाश की पत्नी श्लोका भी मैच देखने पहुंची थीं। रोहित की बल्लेबाजी देख सभी बहुत खुश थे और उन्हें अपनी टीम की पहली जीत की उम्मीद थी, लेकिन मुंबई यह मैच हार गई।
विज्ञापन
3 of 15
आकाश अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन मुंबई इंडियंस को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 2014 के बाद यह दूसरा मौका है, जब मुंबई की टीम लगातार पांच मैच हारी है। मुंबई की इस हार के बाद फैंस काफी निराश और नाखुश थी। आकाश अंबानी का भी यही हाल था। उनके चेहरे पर हार का गुस्सा साफ दिख रहा था।
4 of 15
नीता अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। शुरुआत में रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी कर मुंबई की जीत की उम्मीद बना दी थी, लेकिन यह टीम विकेट खोती गई और मैच हार गई।
विज्ञापन
5 of 15
रितिका सजदेह
- फोटो : IPL/BCCI
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी यह मैच देखने पहुंची थीं। हालांकि, उनके लिए भी यह मैच बहुत अच्छा नहीं रहा और मुंबई यह मैच हार गई। रोहित ने इस मैच में टी-20 में अपने दस हजार रन भी पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने मैच में तीन चौके और दो छक्के लगाए और रितिका को जश्न मनाने का मौका दिया।
विज्ञापन
6 of 15
मुंबई इंडियंस के फैंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के फैंस हार के बावजूद अपनी टीम को सपोर्ट करते नजर आए। इस सीजन यह मुंबई की लगातार पांचवीं हार है। रोहित की टीम अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई इससे पहले भी सीजन के शुरुआती पांच मैच हारने के बाद वापसी कर चुकी है। ऐसे में मुंबई के फैंस को अभी भी जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन
7 of 15
Rahul Chahar and Ishani
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर राहुल चाहर की पत्नी ईशानी चाहर भी यह मैच देखने पहुंची थीं। राहुल ने खुद मैच से पहले दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। हालांकि, राहुल के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। वो कोई विकेट नहीं ले पाए और जमकर रन लुटाए। उनके चार ओवरों में मुंबई के बल्लेबाजों ने 44 रन बटोरे। युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने उनके ओवर में लगातार चार छक्के लगाए।
8 of 15
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
ईशानी मैच के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आईं। उनके पति राहुल भले ही इस मैच में कुछ खास न कर सके हों, लेकिन पंजाब ने यह मैच जीत लिया। पांच मैच में तीन जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ चुकी है।
9 of 15
टॉस से पहले मुंबई के कोच जयवर्धने और कप्तान रोहित
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के कोच महेला जयवर्धने और कप्तान रोहित शर्मा मस्ती करते नजर आए। इस सीजन भले ही रोहित की टीम ने खराब शुरुआत की हो, लेकिन यह टीम वापसी का माद्दा रखती है। आने वाले मैचों में अगर मुंबई जीत की पटरी पर लौटती है तो इस टीम को रोकना मुश्किल होगा।
10 of 15
शिखर धवन और मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवरों में 97 रनों की साझेदारी कर पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इस साझेदारी ने मुंबई को दबाव में ला दिया। अग्रवाल 162.50 और शिखर ने 140 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके। धवन 70 और अग्रवाल 52 रन बनाकर आउट हुए।
11 of 15
बुमराह ने लिविंगस्टोन और उनादकट ने बेयरस्टो (दाएं) को पवेलियन भेजा
- फोटो : IPL/BCCI
जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टन इस मैच में नहीं चल पाए। बेयरस्टो तो लगातार दूसरे मैच में फेल हो गए। लिविंगस्टन दो और बेयरस्टो 12 रन बनाकर आउट हुए। मध्यक्रम में इन दोनों बल्लेबाजों के लय में लौटने पर यह टीम और मजबूत दिखेगी। अगर बेयरस्टो लय हासिल करते हैं तो उनके अंदर एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करने की क्षमता भी है।
12 of 15
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार शुरुआत की। उन्होंने 17 गेंद में 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। इस मैच में उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने दस हजार रन भी पूरे किए। वो यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।
13 of 15
रोहित को आउट करने के बाद रबाडा
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले मैच में महंगे साबित होने वाले रबाडा ने इस मैच में लय में वापसी की। उन्होंने चार ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट झटके। पहले रोहित और फिर सूर्यकुमार यादव के अहम विकेट लेकर रबाडा ने अपनी टीम को जीत दिलाई।
14 of 15
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने कमाल किया। उन्होंने राहुल चाहर की चार गेंदों में लगातार चार छक्के लगाकर यह बता दिया कि उन्हें छोटा डिविलियर्स क्यों कहा जाता है। हालांकि, वो 49 रन बनाकर आउट हो गए और आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने से चूक गए।
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। इस सीजन वो बेहतरीन लय में दिख रहे हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल रहा। इसी वजह से वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पा रहे हैं। इस मैच में उन्होंने 30 गेंद में 43 रन की अहम पारी खेली।