फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI Photos: मुंबई की जीत से रणवीर सिंह खुश तो बुमराह की पिटाई देख निराश हुईं संजना, देखें मैच के रोमांचक पल

Sat, 07 May 2022 09:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई और गुजरात के बीच मैच में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन बेहद निराश नजर आईं। इस मैच में बुमराह का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा। वहीं, मुंबई की जीत से रणवीर सिंह खुश नजर आए। 
 
विज्ञापन
1 of 10
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में शानदार शुरुआत करने वाली गुजरात की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इन दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में मुंबई ने पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई के लिए सब कुछ ठीक रहा। पहले रोहित और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की फिर टिम डेविड ने बेहतरीन अंदाज में मैच खत्म किया। दूसरी पारी में गेंदबाजों ने भी खराब शुरुआत से वापसी की और अपनी टीम को मैच जिता दिया। 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी यह मैच देखने पहुंचे थे। वो मुंबई को सपोर्ट कर रहे थे। इस मैच में मुंबई की टीम ने शानदार जीत हासिल की और वो बेहद खुश हुए। वहीं, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने पति के खराब प्रदर्शन से निराश नजर आईं। यहां हम मैच की रोमांचक तस्वीरें दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
रणवीर सिंह - फोटो : IPL/BCCI
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी यह मैच देखने पहुंचे थे। वो मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रहे थे और अपनी टीम की जीत पर बेहद खुश हुए। रणवीर खेलों के प्रति काफी लगाव रखते हैं और उन्हें अक्सर फुटबॉल या क्रिकेट के मैच देखते पाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 10
साई सुदर्शन हिट विकेट हुए - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के खिलाफ मैच में गुजरात के बल्लेबाज साईं सुदर्शन हिट विकेट हो गए। वो आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बने जो  हिट विकेट हुए। कायरन पोलार्ड के ओवर में सुदर्शन क्रीज के एकदम पीछे चले गए और शॉट खेलने के दौरान उनका बल्ला स्टंप पर जा लगा।

4 of 10
संजना गणेशन - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। साहा और गिल की जोड़ी ने उनकी जमकर पिटाई की। उन्होंने अपने चार ओवर में 48 रन खर्चे। उनकी पत्नी यह प्रदर्शन देखकर बहुत निराश हुईं और चिंतित नजर आईं। 
विज्ञापन

5 of 10
राशिद ने रोहित को पवेलियन भेजा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की अच्छी शुरुआत के बाद राशिद खान ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। रोहित उनकी गेंद पर स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके साथ ही रोहित को पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 28 गेंद में 43 रन बनाए। 
विज्ञापन

6 of 10
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए ईशान किशन लंबे समय बाद लय में नजर आए। किशन ने इस मैच में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और विस्फोटक अंदाज में रन बनाए। किशन 29 गेंद में 45 रन बनाकर आउठ हुए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था।. 
विज्ञापन

7 of 10
राशिद ने पोलार्ड को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के कीरोन पोलार्ड इस मैच में एक बार फिर फेल रहे। उन्होंने 14 गेंद में चार रन बनाए और राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पोलार्ड बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और इस सीजन वो कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। वो न तो तेजी से रन बना पा रहे हैं और न ही लंबी पारी खेल पा रहे हैं। 

8 of 10
टिम डेविड और तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के लिए टिम डेविड और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 38 रन की साझेदारी की, लेकिन तूफानी अंदाज में रन बनाए। इसी वजह से मुंबई की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी। मुंबई की शानदार शुरुआत के बाद  पोलार्ड की धीमी पारी ने उनकी टीम की लय बिगाड़ दी थी, लेकिन ये दोनों मुंबई को वापस पटरी पर ले आए। 

9 of 10
ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। दोनों ने 12 ओवर में 106 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की जीत लगभघ तय कर दी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों सेट बल्लेबाज एक साथ आउट हो गए और गुजरात की टीम अंत में मैच हार गई। 
विज्ञापन

10 of 10
मुंबई की टीम - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन मुंबई की टीम ने दूसरी जीत दर्ज की है। यह टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन आने वाले साल के लिए रोहित युवा खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं। टिम डेविड के अलावा तिलक वर्मा पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का फॉर्म में रहना भारतीय टीम के लिहाज से बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें