आईपीएल 2022 में अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसमें रोहित शर्मी, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। यहां हम आईपीएल 2022 के 11 सबसे फ्लॉप खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
आईपीएल 2022 के 70 लीग मैचों में से 49 मैच हो चुके हैं और अब प्लेऑफ की स्थिति भी धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद और लखनऊ की टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं। इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है तो कई बड़े नाम उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। यहां हम इस सीजन के सबसे फ्लॉप खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों का रहा है। आईपीएल 2022 की फ्लॉप 11 में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं, जिन्होंने कम से कम पांच मैच खेले हैं।
आईपीएल 2022 की फ्लॉप 11 में भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। इसके अलावा बुमराह और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी भी आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
2 of 12
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। अब उन्हें टीम से बाहर भी किया जा चुका है। रहाणे ने केकेआर के लिए पांच मैचों में 16 के औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए हैं। कोलकाता की टीम में उनका रोल एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करने का था, लेकिन वो किसी मैच में नाबाद नहीं लौटे। पांच पारियों में रहाणे सिर्फ 80 गेंद ही खेल पाए। इसी वजह से कोलकाता की सलामी जोड़ी किसी मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई।
विज्ञापन
रोहित शर्मा (उपकप्तान)
3 of 12
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी आईपीएल 2022 बेहद खराब रहा है। इस सीजन उन्होंने नौ पारियों में 17.22 को मामुली औसत से 155 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 41 रन और स्ट्राइक रेट 123 का रहा है। रोहित किसी भी मैच में अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान की हालत इस साल बेहद खराब है। उनकी टीम लगातार आठ हार के बाद पहली जीत हासिल कर पाई। उन्हें आईपीएल की फ्लॉप 11 का उपकप्तान भी बनाया गया है।
विराट कोहली
4 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2022 में भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कोहली इस सीजन 11 पारियों में 21.60 के औसत से 216 रन बना पाए हैं। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। उनका सबसे बड़ा स्कोर 58 रन रहा है। कोहली तीसरे नंबर पर और पारी की शुरुआत करते हुए भी फ्लॉप रहे हैं।
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो
5 of 12
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : IPL/BCCI
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बड़ा नाम लेकर आईपीएल में आए थे। पंजाब की टीम ने शानदार लय में चल रहे भानुका राजपक्षे को हटाकर बेयरस्टो को टीम में शामिल किया था। हालांकि, बेयरस्टो इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। सात पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 80 रन निकले हैं। उनका औसत 11.43 और स्ट्राइक रेट 105.26 का रहा है। अब तक वो इस सीजन कोई छक्का नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन
रोवमन पॉवेल
6 of 12
रोवमन पॉवेल
- फोटो : IPL/BCCI
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रोवमन पॉवेल भी इस साल अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने नौ मैचों में 19.29 के औसत से 135 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार मैच खत्म करके वापस लौटे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162 का जरूर रहा है, लेकिन आठ पारियों में 135 रन बनाने वाला बल्लेबाज मैच विनर नहीं हो सकता। दिल्ली को पॉवेल से कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
7 of 12
रवींद्र जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन की शुरुआत में चेन्नई की कप्तानी करने वाले जडेजा एक खिलाड़ी के रूप में भी अपनी उपयोगिता नहीं साबित कर पाए हैं। उन्होंने इस सीजन 10 पारियों में 19.33 के औसत से 116 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 26 रन और स्ट्राइक रेट 118.36 का रहा है। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 33 ओवर में 248 रन देकर पांच विकेट लिए हैं। चेन्नई के खराब प्रदर्शन के सबसे अहम कारणों में जडेजा का न चलना है।
एमएस धोनी (कप्तान)
8 of 12
एमएस धोनी
- फोटो : twitter @ ipl
चेन्नई के कप्तान धोनी भी इस सीजन एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैचों में फेल रहे हैं। 10 मैचों में उन्होंने 28.40 के औसत से 142 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 130 का रहा। पहले ही मैच में धोनी ने अर्धशतक लगाया था, लेकिन अपनी टीम को जिता नहीं पाए थे। इसके बाद सिर्फ एक मैच में धोनी का बल्ला चला और मुंबई के खिलाफ अपनी टीम को मैच जिताया।
वरुण चक्रवर्ती
9 of 12
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता की टीम इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जूझ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का फ्लॉप शो। चक्रवर्ती ने आठ मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं। इसके साथ ही 8.82 के इकोनॉमी रेट से रन भी खर्चे हैं। किसी भी मैच में चक्रवर्ती एक से ज्यादा विकेट नहीं ले पाए और अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए हैं।
जसप्रीत बुमराह
10 of 12
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL/BCCI
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी खराब दौर से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है। नौ मैचों में वो सिर्फ पांच विकेट ले पाए हैं। उनकी इकोनॉमी भले ही 7.45 की हो पर वो अपनी टीम को पावरप्ले में सफलता नहीं दिला पा रहे हैं। इसी वजह से मुंबई की अधिकतर मैच हारी है।
मोहम्मद सिराज
11 of 12
मोहम्मद सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के मोहम्मद सिराज ने इस सीजन 11 मैचों में आठ विकेट लिए हैं, लेकिन 9.47 की इकोनॉमी रेट से रन खर्चे हैं। उन्होंने पावरप्ले और अंत के ओवरों में भी जमकर रन लुटाए हैं। इसी वजह से चेन्नई के खिलाफ कप्तान प्लेसिस ने उनसे पूरे चार ओवर भी नहीं कराए थे। सिराज टीम के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्हें रिटेन किया गया था। ऐसे में उनका खराब प्रदर्शन टीम की हार की बड़ी वजहों में से एक है।
चेन्नई के तेज गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस भी इस सीजन कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। छह मैचों में उन्होंने छह विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 10 का रहा है। वो चेन्नई के लिए अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हैं और उनका काम कंजूसी के साथ गेंदबाजी करना होता है, लेकिन 10 की इकोनॉमी से रन लुटाने वाले प्रिटोरियस इसमें सफल नहीं रहे हैं। अंतिम ओवरों में बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवाते हैं, लेकिन प्रिटोरियस छह मैचों में सिर्फ छह विकेट ही ले पाए हैं।
आईपीएल 2022 की अब तक की फ्लॉप 11
अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा (उपकप्तान), विराट कोहली, जॉनी बेयरस्टो, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा,एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर),वरुण चक्रवर्ती,जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज,क्रिस जॉर्डन।