फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS: हार के क्रम को तोड़ना चाहेंगे किंग्स और सनराइजर्स, बदलाव के साथ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Wed, 21 Apr 2021 12:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब बनाम हैदराबाद - फोटो : Amar Ujala
आईपीएल 2021 में अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद ख़राब रही है। वह फिलहाल इकलौती ऐसी टीम है जो अपने तीनों मुकाबले हारी है। हैदराबाद के गेंदबाजों ने हालांकि अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन उसकी बल्लेबाजी खासकर मध्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा है। ऐसे में आज पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सनराइजर्स हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। उधर बात करें पंजाब किंग्स की तो उसका प्रदर्शन भी अभी तक खराब ही रहा है। पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद लगातार दो मुकाबले हारी है। उसकी गेंदबाज और मध्यक्रम अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में चेन्नई के चेपॉक में होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI...  
विज्ञापन

2 of 5
किंग्स पंजाब - फोटो : Twitter@punjabkingsipl
पंजाब किंग्स 
पंजाब की टीम ने नीलामी में दो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों पर जमकर पैसे लुटाये थे लेकिन अभी तक दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश किया है, अर्शदीप को छोड़कर उसके अन्य गेंदबाजों ने भी कुछ प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं बल्लेबाजी में भी निकोलस पूरन अभी तक फ्लॉप ही हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
संभावित एकादश:
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हूडा, शाहरुख खान, जलज सक्सेना, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, झाय रिचर्डसन

4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : Social Media
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम का मध्यक्रम अभी तक छोटे लक्ष्य को भी हासिल करने में नाकाम रहा है। उसके पास भी विकल्प भी अधिक नहीं है बावजूद इसके यहां कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए विदेशी कोटे से जेसन रॉय को मौका मिल सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SRH - फोटो : ट्विटर @SunRisers
संभावित एकादश: 
डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, प्रियम गर्ग, विराट सिंह, केदार जाधव, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाहबाज नदीम, खलील अहमद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें