फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा तो हैरान नहीं थे मैक्सवेल, बताई वजह

Thu, 08 Apr 2021 06:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 4
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : twitter@RCBTweets
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2020 में अपने कमजोर प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहे थे। लेकिन इस बार वह नीलामी में मिली बड़ी रकम को लेकर चर्चा में हैं। पंजाब किंग्स (पहले किंग्स XI पंजाब) की तरफ से रिलीज किए जाने के बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने साथ जोड़ा। मैक्सवेल के लिए नीलामी में दो टीमों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंत में विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा। कमजोर प्रदर्शन के बावजूद इतनी बड़ी रकम में आरसीबी द्वारा चुने जाने पर है किसी ने हैरानी जताई। लेकिन खुद मैक्सवेल को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन

2 of 4
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी की तरफ से जारी एक इंटरव्यू में इसपर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं जानता था कि कई टीमों को ऐसे मिडिल आर्डर बल्लेबाज की जरूरत है जो स्पिन गेंदबाजी भी कर सकता हो। ऐसे में मुझे यह उम्मीद थी कि टीमें मेरे लिए थोड़ी बहुत दिलचस्पी जरूर दिखाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
glenn maxwell
मैक्सवेल ने कहा, 'मुझे खुशी है कि दो टीमों ने मेरे लिए दिलचस्पी दिखाई और अंत में आरसीबी की टीम ने मुझे खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आईपीएल के नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'नई टीम, नया टूर्नामेंट, हम भारत वापस आ चुके हैं, मैं यहां खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं।'


 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
बता दें कि कल यानी 9 अप्रैल से आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज हो रहा है। चेन्नई में होने वाले उद्घाटन मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें