फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 का एंथम: 'इंडिया का अपना मंत्रा' जारी, फैंस ने बताया बेकार

Tue, 23 Mar 2021 09:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है। टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों और फ्रैंचाइजियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नीलामी प्रक्रिया और शेड्यूल जारी होने के बाद अब आईपीएल 2021 का एंथम भी जारी हो गया है। मंगलवार को ‘इंडिया का अपना मंत्रा’ नाम से जारी किया गया यह एंथम एक मिनट 30 सेंकेंड का है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
एंथम के वीडियो को आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किया गया। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया कि यह एंथम भारत की नई, साहसिक और आत्मविश्वास की भावना को सलाम करता है।


 
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल 2022 में खेलेंगी 10 टीमें - फोटो : social media
हालांकि आईपीएल के इस नए एंथम पर फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई इसे अच्छा बता रहा है तो कोई पुराने एंथम से तुलना कर रहा है। 





4 of 6
आईपीएल 2020 - फोटो : social media
बात करें आईपीएल के 14वें सीजन के आयोजन की तो टूर्नामेंट का आगाज नौ अप्रैल से चेन्नई में होगा। उद्घाटन मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @mipaltan
कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार सिर्फ छह शहरों में ही मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अहमदाबाद, बेंगलूरू, चेन्नई , दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है। टूर्नामेंट के दौरान कोई भी टीम अपने घरेलू ग्राउंड में मैच नहीं खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL
टूर्नामेंट के लीग स्टेज में हर टीम चार मैदानों पर मुकाबले खेलेगी। 56 लीग मैचों मे से चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और बेंगलूरू में 10-10 मैच होंगे जबकि दिल्ली और अहमदाबाद में 8-8 मुकाबले खेले जाएंगे। सीजन का पहला मैच 9 अप्रैल को होगा तो वहीं खिताबी मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के प्लेऑफ मुकाबले स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें