इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर हिंदुस्तान की बजाय 19 सितंबर से यूएई में होगा। भारत में जहां आठ से 10 अगल-अलग मैदानों पर मुकाबले होते थे, संयुक्त अरब अमीरात में केवल दुबई, अबुधाबी और शारजाह के मैदानों पर ही मैच होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
सुनील नरेन
कोरोना काल की वजह से लागू नए नियमों के साथ आईपीएल इस बार थोड़ा अलग भी होगा। बल्लेबाजों को यूएई की अपेक्षाकृत धीमी पिचों पर अलग चुनौती मिलेगी। स्पिनर्स और बेहतर स्पिन खेलने वाले बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आ सकता है, ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान गौतम गंभीर ने इस सीजन के ट्रंप कार्ड की घोषणा की है।
विज्ञापन
3 of 5
गौतम गंभीर
सुनील नरेन के पूर्व आईपीएल कप्तान गौतम गंभीर का मानना है कि यूएई की विकेट से ग्रिप मिलने पर यह स्पिनर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ कार्यक्रम में कहा, 'सुनील नरेन को यूएई की विकेटों से थोड़ी भी ग्रिप मिल जाएगी तो वह काफी प्रभावी होंगे।’
4 of 5
अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर ने कहा, 'सबसे अहम बात यह है कि सुनील नरेन जब रनअप के दौरान गेंद छिपाते हैं तो बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ जाती है। यह पता करना मुश्किल होता है कि कौन सी गेंद भीतर आएगी और कौन सी बाहर रहेगी। क्योंकि हाथ में गेंद देर से दिखने पर बल्लेबाजों के लिए उसे भांपना मुश्किल हो जाता है।'
6.67 की इकॉनमी से 110 मैच में 122 विकेट चटका चुके सुनील नरेन कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सलामी बल्लेबाजी का भी मोर्चा संभालते हैं। तीन अर्धशतक जमा चुके भारतीय मूल के इस कैरेबियाई स्पिनर के नाम सर्वाधिक 75 के साथ 771 रन दर्ज है।