फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: डेथ ओवर बन रहे हैं गेंदबाजों के लिए शामत, 20वें ओवर में हो रही धुनाई, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े

Fri, 02 Oct 2020 07:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बुमराह
आईपीएल के 13वें सीजन में सभी आठों टीमों के लिए एक चीज समान है, वो है कि किसी को घरेलू मैदान का लाभ नहीं है। टूर्नामेंट यूएई में जो हो रहा है। बुधवार यानी 12 मैचों तक सभी टीमों ने तीन-तीन मैच खेल लिए हैं। सभी टीमों के खाते में एक-एक हार भी आ चुकी है यानी कोई टीम अब अजेय नहीं है। रोमांच भी बेहद देखने को मिल रहा है। दो सुपर ओवर हो चुके हैं। पहली बार 200 से ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल भी किया जा चुका है। चौकों-छक्कों की बारिश भी हो रही है। डेथ ओवर गेंदबाजों के लिए ज्यादा शामत लेकर आ रहे हैं। इस बार पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 292 बने हैं। आइए जानते हैं बुधवार तक हुए मैचों के दिलचस्प आंकड़ों के बारे में  
विज्ञापन

2 of 5
लुंगी एनगिडी - फोटो : Social Media
छोटा मैदान, रनों की बारिश 
यूएई के जिन तीन मैदानों में इस बार टूर्नामेंट हो रहा है उनमें शारजाह का मैदान सबसे छोटा है और वहां जमकर रन बरस रहे हैं। वहां 10.88 की औसत से रन बने हैं जबकि दुबई में यह क्रमश: 8.29 और अबुधाबी में 8.04 है। शारजाह में दो मैचों में 41 की औसत से रन बने हैं जबकि दुबई और अबुधाबी में यह क्रमश: 25 और 27 है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL
11 मैचों तक हर टीम के खाते में जीत 
इस बार 11 मैचों में ही हर टीम एक जीत जरूर दर्ज कर चुकी है। केवल 2009 को छोड़ दें तो यह दूसरी मर्तबा है जब सब टीमों को खाता खोलने में इतने कम मैच लगे। संयोग तो यह है कि 2009 में भी टूर्नामेंट विदेश (दक्षिण अफ्रीका) में हुआ था।

4 of 5
मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स XI पंजाब - फोटो : PTI
टॉस साबित नहीं हो रहा लकी 
मैच      12
पहले गेंदबाजी 11
जीत मिली 2
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों के हैरान करने वाले आंकड़े
  • 20वें ओवर में 12 मैचों तक बने सबसे ज्यादा 292 रन।
  • छह बार टीमों ने अंतिम चार ओवरों में 60 से ज्यादा रन बनाए हैं। 
  • अंतिम चार ओवरों में इस बार 11.94 की औसत है जोकि अभी तक टूर्नामेंट की सर्वाधिक रनरेट है। 
  • इस बार डेथ ओवरों में 70 छक्के और 74 चौके लगे हैं।
  • इस बार छह मर्तबा ऐसा हुआ जब डेथ ओवरों में किसी गेंदबाज ने 25 से ज्यादा रन दिए। पिछली बार पूरे सीजन में ऐसा छह बार हुआ था। 
  • इस बार 20वें ओवर में 14.24 की इकॉनोमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें